Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में होटल-रेस्तरां पर FDA सख्त, ‘नकली चीज’ छिपाना पड़ेगा भारी; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Nagpur FDA Cheese Analog: नागपुर में एफडीए ने होटल-रेस्तरां पर सख्ती बढ़ाई है। अब पनीर या असली चीज की जगह ‘चीज एनालॉग’ परोसने पर मेन्यू में स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 16, 2026 | 01:00 PM

नागपुर एफडीए कार्रवाई,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur FDA Fake Cheese: नागपुर होटल, रेस्तरां और फास्ट फूड सेंटरों में ग्राहकों के स्वास्थ्य और जेब के साथ होने वाले खिलवाड़ पर अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) नागपुर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बाजार में ‘पनीर’ और असली ‘चीज’ के नाम पर ग्राहकों को ‘चीज एनालॉग’ (नकली/बनस्पति आधारित विकल्प) परोसकर गुमराह किए जाने के मामले सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

एफडीए ने अब सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि यदि वे पनीर या असली चीज के बजाय चीज एनालॉग का उपयोग कर रहे हैं तो इसका स्पष्ट उल्लेख उनके मेन्यू कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और ऑडरिंग मशीनों पर होना चाहिए।

5 से 11 तक चला विशेष जांच अभियान अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्णा जयपुरकर ने बताया कि एफडीए की नागपुर टीम ने 5 से 11 मई के बीच शहर और आसपास के इलाकों के रेस्तरां, होटलों, कैटरर्स और फास्ट फूड सेंटरों पर एक व्यापक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह

नागपुर में कन्हान पुलिस का एक्शन, विद्युत खंभे से टकराया ट्रक, खुला अवैध रेत तस्करी का मामला

नागपुर में 65 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी, एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप; बिल्डर डायरेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज

नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह

मुहिम के तहत कुल 102 प्रतिष्ठानों की औचक जांच की गई, जांच के दौरान 77 व्यवसायियों के यहां पनीर और चीज एनालॉग का स्पष्ट उल्लेख पाया गया नियमों का उल्लंघन करने वाले बाकी प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लाइसेंस निलंबन और रद्दीकरण

एफडीए ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक अभियान तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि आने वाले दिनों में भी होटलों और रेस्तरां की नियमित जांच जारी रहेगी। यदि कोई भी प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत भारी जुमनि से लेकर होटल का लाइसेंस निलंबित या रद्द करने जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Fda action fake cheese analog restaurants menu rule nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 01:00 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Paneer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.