पीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह

Nagpur NMC: ईंधन संकट के बीच नागपुर मनपा अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक दिन मेट्रो और आपली बस से सफर करने का फैसला लिया है। महापौर ने ईंधन बचत नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं।
PM Modi's Appeal, Nagpur Municipal Corporation's Major Decision: Amid Fuel Crisis, Civic Employees Advised to Commute via Metro and Bus
नागपुर मनपा, ईंधन बचत अभियान,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Updated on

Nagpur NMC Fuel Saving Drive: नागपुर तत्कालीन मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी। की अपील पर गत समय भले ही एक दिन साइ‌किल से कार्यालय आने के फैसले का कुछ दिनों तक पालन होता रहा हो, किंतु उनके ही कार्यकाल में यह बंद भी हो गया। अब ईंधन के संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपील किए जाने के बाद मनपा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन आपली बस और मेट्रो से सफर करने का निर्णय लिया है।

पश्चिम एशियाई महाद्वीप में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक स्तर पर उत्पन्न ईंधन संकट को देखते हुए देश भर में ईंधन बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। महापौर नीता ठाकरे ने आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर को पत्र लिखकर मनपा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 'ईंधन बचत' नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने मनपा का वाहन वापस कर अपने निजी दोपहिया वाहन का उपयोग करना शुरू कर दिया।

पदाधिकारियों से करना पड़ रहा आग्रह

महापौर ने पदाधिकारियों से भी सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रक वाहनों का उपयोग करने का आप्ताह किया है। सप्ताह में एक-दो दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग अनिवार्य किए गए नए निर्देशों के तहत मनपा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम एक या दी दिन अपने निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। इसके स्थान पर उन्हें शहर की 'आपली बस' या 'नागपुर मेट्री' से यात्रा करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त विषम/सम दिनों की तर्ज पर वाहनों का उपयोग करने को भी अधिक लाभदायक बताया गया।

कार पूलिंग और सरकारी दौरों पर सख्ती

पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए 'कार पुलिंग' को बढ़ावा दिया जा रहा है। निर्देशों में कहा गया है कि एक ही क्षेत्र में रहने वाले अधिकारी अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही वाहन साझा कर कार्यालय पहुंचे,

इसके साथ ही सरकारी दौरों के दौरान गाड़ियों के अनावश्यक बड़े काफिले (बेड़े) को कम करने के भी कड़े निर्देश दिए गए है। दिलचस्प बात यह कि अंबाझरी और नाइक तालाब के हालिया निरीक्षण दौरे के दौरान महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सभापति ने अलग-अलग गाड़ियों के बजाय एक ही कार में यात्रा करके कार पूलिंग' का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इन नियमों को संपूर्ण मनपा में सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से महापौर ने आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर से सभी विभागों को इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र (सर्कुलर) जारी करने का आग्रह किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com