Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: सावनेर के धापेवाड़ा में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, मां के कहने पर बेटे ने चलाई बड़े भाई पर गोली

महज एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब एक मां ने अपने छोटे बेटे को बड़े बेटे की हत्या के लिए उकसाया, और बेटे ने भी शिकार में इस्तेमाल होने वाली भरमार बंदूक से सीने पर गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 08, 2025 | 07:38 AM

सावनेर के धापेवाड़ा में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दिल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर (सावनेर): महज एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब एक मां ने अपने छोटे बेटे को बड़े बेटे की हत्या के लिए उकसाया, और बेटे ने भी शिकार में इस्तेमाल होने वाली भरमार बंदूक से सीने पर गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी।

यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के धापेवाड़ा गांव में घटी। मृतक की पहचान इंद्रजीतसिंह छगनसिंह भोंडे (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मां बिशन कौर भोंडे (55) और बेटे जगजीतसिंह भोंडे (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, न मिलने पर की हत्या

पुलिस के अनुसार, इंद्रजीत लकड़ी के बेलन-चौका बनाकर बेचता था और वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ माता-पिता से अलग रहता था। उसका छोटा भाई जगजीत शराब का आदी था। शराब की लत के चलते तीन साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद से वह और अधिक आक्रामक और हिंसक हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: करोड़ों बहाए फिर भी बेसा-मनीष नगर रोड बदहाल, PWD की ‘सुस्त’ चाल से जनता बेहाल!

ओडिशा से नागपुर पहुंचा गांजा: मानकापुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े 4 तस्कर, 12 लाख का माल जब्त

हाई कोर्ट की दो-टूक: ‘बच्चे 24 घंटे पतंग नहीं उड़ाते’, नायलॉन मांजा मिला तो नपेंगे माता-पिता!

भरोसे की आड़ में करोड़ों की चपत! 2 दाल मिल मालिकों से 6.25 करोड़ की ठगी, मुंबई-जबलपुर के ठगों पर FIR

12वीं फेल होने के पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गाली-गलौज और झगड़ा

वह अक्सर इंद्रजीत और उसकी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगता था और पैसे न मिलने पर गाली-गलौज और झगड़ा करता था। इस रोज़-रोज़ के तनाव से इंद्रजीत तंग आ चुका था। बुधवार को जब जगजीत ने पैसे मांगे और इंद्रजीत ने मना कर दिया, तो उसने घर से भरमार बंदूक निकाली, उसमें छर्रे भरे और सीधे भाई पर तान दी। इस दौरान मां बिशन कौर ने भी बेटे को गोली चलाने के लिए उकसाया। जगजीत ने बिना किसी हिचकिचाहट के भाई की छाती पर बंदूक सटाकर गोली चला दी।

पत्नी की गोद में तोड़ा दम

घायल इंद्रजीत जमीन पर गिर पड़ा, लहूलुहान हालत में तड़पता रहा। पत्नी ने उसे गोद में लिया, पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीने में 8–10 छर्रे घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। सावनेर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Family dispute in dhapewada of savner brother fired bullet at mother behest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2025 | 08:58 PM

Topics:  

  • Murder
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.