Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इलेक्ट्रिक बसें: कब हाईटेक होगा मोर भवन, बस अड्डा नहीं संभाल पा रही मनपा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 30, 2023 | 11:19 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 2 वर्ष से कोई खर्चा नहीं
  • 11 प्लेटफॉर्म से आपली बस का संचालन

नागपुर. शहर बस सेवा मनपा को हस्तांतरित होने के बाद विशेष रूप से मोरभवन बस अड्डे पर अधिकार के लिए एसटी विभाग और मनपा के बीच काफी संघर्ष हुआ. किसी तरह मनपा को आपली बसों का संचालन करने के लिए शुरुआत में केवल 4 प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए. अब वर्तमान में यहां से 11 प्लेटफॉर्म से आपली बसों का संचालन हो रहा है. किंतु मोरभवन बस अड्डे का मनपा रखरखाव नहीं कर पा रही है.

राजधानी के शहरों के बस अड्डों की तुलना में मोरभवन को भी हाईटेक बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए गए थे किंतु मनपा की हमेशा की कार्यप्रणाली के अनुसार यह कागजों तक ही सीमित रहा है. मनपा की खटारा बसों के बेड़े में अब नये सिरे से इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हुई हैं. किंतु स्मार्ट सिटी की ओर अग्रेसर शहर का बस अड्डा उसी पुराने ढर्रे पर संचालित हो रहा है. 

सेवानिवृत्त कर्मचारी के भरोसे रखरखाव

मोरभवन बस अड्डे के लिए काफी वर्षों पूर्व पूरे परिसर का डामरीकरण किया गया था. वर्तमान में मोरभवन बस अड्डा एसटी महामंडल द्वारा संचालित किया जाता है. यहां से एसटी बसों के संचालन के लिए 6 प्लेटफॉर्म हैं, जबकि मनपा की आपली बसों के संचालन के लिए 11 प्लेटफॉर्म हैं.

सम्बंधित ख़बरें

CCS में ऊर्जा और खाद आपूर्ति पर गहरा मंथन: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक

कौन हैं अनीता आडवाणी? जिन्हें राजेश खन्ना संग ‘शादी’ का दावा करने पर हाईकोर्ट से मिला झटका, जानें पूरा मामला

‘यह हमारी जंग नहीं’, ईरान युद्ध पर ब्रिटिश PM Keir Starmer का बड़ा रुख; आर्थिक ‘तूफान’ झेलने को तैयार ब्रिटेन

2.61 लाख किसानों की फार्मर आईडी एग्रीस्टैक योजना, सभी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

शुरुआत में एसटी विभाग ने आपली बस को केवल 3 प्लेटफॉर्म आवंटित किए थे किंतु बाद में मनपा को 8 प्लेटफॉर्म तैयार करने की अनुमति दी गई जिसके अनुसार यहां से सर्वाधिक आपली बस का संचालन हो रहा है. मनपा के परिवहन विभाग ने  रखरखाव के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी की नियुक्ति की है. यही कारण है कि रखरखाव नजरअंदाज है. आलम यह है कि गत 2 वर्ष से मेंटेनेंस  के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया. 

प्लेटफॉर्म से उड़ गईं छतें

मनपा द्वारा निर्मित किए गए प्लेटफॉर्म का रखरखाव नहीं किए जाने के कारण लगभग सभी प्लेटफॉर्म  की छतें पूरी तरह उड़ गई हैं जिससे मजबूरन यात्रियों को तेज धूप में खड़े रहना पड़ता है. यहां तक कि मोरभवन में यात्रियों के पेयजल, शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. किसी तरह बसों का संचालन तो किया जा रहा है. किंतु आलम यह है कि मोरभवन के प्रवेश द्वार से लेकर भीतर तक जहां-तहां गड्ढों की भरमार है. यहां से निकलते वक्त बसों में बैठे यात्रियों को रेगिस्तान में ऊंट की सवारी जैसा अनुभव लेना पड़ता है. 

विभागों में समन्वय का अभाव

  • मोरभवन में प्रवेश द्वार पर ही दूकानदारों का भारी अतिक्रमण फैला हुआ है. शहर में कार्रवाई तो हो रही है किंतु इस अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है.
  • मोरभवन से निकलने वाली बसों से होने वाले ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए पीछे सड़क तो निर्मित की गई किंतु इसका पूरा उपयोग नहीं हो रहा है.
  • परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मोरभवन एसटी महामंडल का है जिससे उन्होंने देखभाल दुरुस्ती पर ध्यान देना चाहिए. 
  • मनपा की ओर से रखरखाव के लिए कितनी निधि रखी जाती है. इसकी जानकारी तक नहीं है.

Electric buses when will mor bhavan be hi tech municipal corporation is not able to handle the bus stand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2023 | 11:19 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.