नागपुर में ‘सड़क पर संग्राम’: नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर भड़का बाइक सवार, हाथापायी के बाद आरोपी अरेस्ट
Nagpur Drunk Driving: नागपुर में ड्रंकन ड्राइव कार्रवाई का विरोध करते हुए एक युवक ने पुलिसकर्मियों से विवाद, हाथापाई और धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
ड्रंकन ड्राइव, पुलिस कार्रवाई, गिट्टीखदान, युवक गिरफ्तार, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Drunk Driving Traffic Check: नागपुर ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई का विरोध करते हुए एक युवक ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जमकर विवाद किया। गालीगलौज कर हाथापायी की और जान से मारने की धमकी देने लगा। गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। सदर ट्रैफिक जोन के हेड कांस्टेबल सचिन गौरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी वाड़ी निवासी प्रिन्स बनसोड (20) बताया गया।
29 मई की रात सब-इंस्पेक्टर कासदेकर, सचिन और अन्य सहकर्मी पुलिस लाइन टाकली के समीप गैस गोदाम के पास बैरकेडिंग करके ड्रंकन ड्राइव की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एमएच.31 सीएन. 3971 नंबर की बाइक पर सवार गुलमोहर विला, मानकापुर निवासी तरल उज्ज्वल थोरात (20) को रोका। जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पहले तो उसने बचकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे कार्रवाई के लिए सदर कार्यालय ले गई।
थाने में दबंगई, पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की
इसी बीच तरल का दोस्त प्रिन्स वहां पहुंच गया। वह किसी दबंग की तरह कुर्सी पर पैर ऊपर करके बैठ गया। सचिन ने उसे ठीक तरह बैठने की सलाह दी। इस बात से प्रिन्स बौखला गया और गालीगलौज कर हाथापायी की। ‘मुझे पहचानता नहीं क्या, 3 मर्डर हैं मेरे ऊपर, तेरा भी मर्डर करूंगा’ कहकर धमकाने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
यह भी पढ़ें:-वर्धा जिले के हिंगनघाट में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार; 4.71 लाख का माल जब्त
इसके बाद भी प्रिन्स विवाद कर रहा था, इंस्पेक्टर सुहास चौधरी ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनसे भी विवाद करने लगा और धक्का-मुक्की की। उन्हें भी निलंबित करवाने की धमकी देने लगा। आखिर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देकर प्रिन्स के खिलाफ सदर थाना में शासकीय काम में बाधा निर्माण करने का मामला दर्ज किया गया।
