नागपुर में शराबी भाई को उतारा मौत के घाट, मां को बचाने छोटे भाई ने कर दी हत्या
शराबी भाई से तंग आकर उसके सगे भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया। भाई की मार से मां को बचाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। वठोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक मयूर उर्फ रॅपर संतोष उके (20) और आरोपी करण उके (19) बताया गया।
- Written By: शुभम सोनडवले
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर. शराबी भाई से तंग आकर उसके सगे भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया। भाई की मार से मां को बचाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। वठोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक मयूर उर्फ रॅपर संतोष उके (20) और आरोपी करण उके (19) बताया गया।
दोनों भाई अपनी मां के साथ आराधनानगर में रहते थे। करण सेंटरिंग का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वहीं मयूर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उस पर चोरी, डकैती और हथियार से वार करने जैसे गंभीर अपराध के मामले दर्ज थे। वह शराब का आदी था। मयूर रोजाना शराब पीकर अपने भाई से झगड़ा करता था। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां की पिटाई करता था। गुरुवार की रात भी मयूर शराब के नशे में घर पहुंचा। आते ही वह फिर से अपने भाई और मां से पैसे की मांग करने लगा। दोनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: नागपुर में पत्नी को गाली दी तो छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
कार में चोरी की गई गाय, कटने से बची: नागपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; CCTV से खुला राज
ड्यूटी कर रहे RTO इंस्पेक्टर को सरेआम दी गालियां, गाड़ी छोड़ने के लिए फर्जी केस में फंसाने की धमकी
Nagpur Crime News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Crime News: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का खौफनाक कदम, शादी के मंडप पर फेंका पेट्रोल बम
पेट में घोंप दिया चाकू
पैसे देने से इनकार करने पर मयूर चिढ़ गया। उसने नशे की हालत में अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मां को बचाने के लिए करण बीच-बचाव करने गया तो मयूर ने उसके साथ भी हाथापायी की। इस बीच करण ने मयूर के पेट पर चाकू से वार कर दिया। मयूर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख करण मौके से फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस को मर्डर की जानकारी मिली। वाठोडा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर करण को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: नागपुर में फार्मासिस्ट ने अवसाद में की आत्महत्या, होटल के रूम में गटका जहर
बिड़गांव के जंगल में फेंका चाकू
भाई की शराब की लत से परेशान और अपने ही भाई की हत्या को अंजाम देने के बाद करण तनाव में आ गया। वह घर से भाग निकला और बिड़गांव पहुंचा। उसने हत्या के लिए उपयोग किया गया चाकू बिड़गांव के जंगल-झाड़ियों में फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद करण ने पुलिस को चाकू बिड़गांव के जंगल में फेंकने की बात कबूली। पुलिस की टीम करण को लेकर मौके पर पहुंची। वाठोडा पुलिस आगे की जांच कर रही है।
