- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Diwali Travel Bus Overcharging Nagpur Passengers Suffer
सीट नहीं, टिकट हां! ट्रैवल्स बसों में बढ़ा किराया, घर वापसी में जेब हो रही खाली, यात्री हुए परेशान
Nagpur Diwali rush news: अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए घर वापसी की दौड़ शुरू हो गई है। रोजगार और शिक्षा के लिए अपना घर छोड़कर अन्य शहरों में रह रहे नागरिक परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर में ट्रैवल्स बसों की मनमानी (सौजन्य-नवभारत)
Diwali Travel Bus Fare Hike: ट्रैवल्स बस चालकों की मनमानी के चलते घर वापसी में लोगों की जेब खाली हो रही है। दिवाली के मद्देनजर कई निजी ट्रैवल्स बस संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ट्रैवल्स बस संचालकों द्वारा वसूला जा रहा मनचाहा किराया दिवाली के अवसर पर लोगों के मन खट्टे कर रहा है।
बता दें कि महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से भी सैकड़ों लोग नागपुर में निवास कर रहे हैं। इनमें छात्रों, कामगारों समेत अन्य लोगों का समावेश है। अब दिवाली के लिए कामगार समेत छात्रों ने भी घर जाने की तैयारी कर ली है। ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। ऐसे में कई लोगों को ट्रैवल्स बसों का रुख करना पड़ रहा है। घर वापसी के लिए न चाहते हुए भी लोगों को बस की टिकट के लिए अधिक शुल्क देना पड़ रहा है।
खड़े रहकर करना पड़ रहा सफर
दिवाली को देखते हुए ट्रैवल्स बस संचालकों का लालच बढ़ गया है। सीटें फुल होने के बाद भी कई बस संचालक लोगों को टिकट बेच रहे हैं। 50 सीटर बस में 80 से 90 सवारियां भरी जा रही हैं। सीट नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरन खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। टिकट शुल्क का पूरा भुगतान करने के बावजूद खड़े होकर सफर करने से लोगों के मन खट्टे हो रहे हैं। इसके बावजूद बस संचालकों की मनमानी बरकरार है।
सम्बंधित ख़बरें
एलपीजी वितरकों को हाई कोर्ट से झटका, 100% डिजिटल बुकिंग और DAC अनिवार्यता के खिलाफ याचिका वापस लेनी पड़ी
400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
नागपुर एयरपोर्ट पर कैब चालकों का आंदोलन जारी, कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात, यात्री हुए बेहाल
Pune Municipal Corporation प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 पर कब्जा तय
क्या करें, मजबूरी है साहब…
एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग ट्रेनों को प्राथमिकता देते हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। ऐसे में कई लोग ट्रैवल्स बस का रुख कर रहे हैं। इस कारण अधिकतर ट्रैवल्स बसें भी सवारियों से भरी हुई देखी जा सकती हैं। सीट नहीं मिलने के कारण लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। घर वापसी के लिए बस में धक्के खाकर जाने को मजबूर नागरिकों ने बताया कि ‘क्या करें, मजबूरी है साहब।’ लोगों ने बताया कि परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए कष्ट उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें – धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, 1.33 लाख के पार पहुंचे भाव, GST के साथ छुआ नया मुकाम
ओवरलोड बसों पर कार्रवाई नहीं
एक ओर जहां कई बस संचालक ओवरलोड सवारियां भर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस बल इनकी अनदेखी कर रहा है। ओवरलोड बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही। ओवरलोड सवारियां बैठाने वाले बस चालक स्वयं के साथ यात्रियों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देना होगा।
Diwali travel bus overcharging nagpur passengers suffer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026 के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, वरना लग जाएगी पनौती!
Apr 18, 2026 | 02:54 PMअमरावती कांड के आरोपी का बर्थडे मनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही नपे 3 पुलिसकर्मी, SP ने किया सस्पेंड
Apr 18, 2026 | 02:52 PMएलपीजी वितरकों को हाई कोर्ट से झटका, 100% डिजिटल बुकिंग और DAC अनिवार्यता के खिलाफ याचिका वापस लेनी पड़ी
Apr 18, 2026 | 02:51 PMआज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद देंगे संदेश
Apr 18, 2026 | 02:48 PMLIVEIPL 2026 RCB vs DC Live Score: बेंगलुरु से भिड़ेगी दिल्ली, चिन्नास्वामी पर 100वां जीत हासिल करने उतरेगी RCB
Apr 18, 2026 | 02:38 PM400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
Apr 18, 2026 | 02:31 PMनागपुर एयरपोर्ट पर कैब चालकों का आंदोलन जारी, कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात, यात्री हुए बेहाल
Apr 18, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM











