Nagpur Crime: पैसों का विवाद, धारदार चाकू से व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, भंडारा से 2 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के रामटेक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रामटेक में पैसों के विवाद के चलते दो आरोपियों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: प्रिया जैस
रामटेक में हत्या (कंसेप्ट फोटो)
रामटेक: शहर की उत्तरी सीमा पर पुलिस स्टेशन से मात्र 2 किमी की दूरी पर स्थित विनोबा भावे वार्ड निवासी युवक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की रात और शुक्रवार के तड़के की है। मृतक हर्षल धनराज कोटांगले (26) बताया गया। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों ने हर्षल से 45,000 रुपए उधार लिए थे, वह अपने पैसे के लिए आरोपियों से बार-बार तगादा कर रहा था। 16 मई की रात 12 बजे के बाद आरोपियों ने हर्षल को पैसे देने के बहाने दुधाला रोड पर बुलाया। वहां पहुंचने पर हर्षल और आरोपियों मैं पैसों को लेकर विवाद हुआ।
आरोपियों ने धारदार चाकू से छाती और पेट पर सपासप वार कर हर्षल की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। यह जानकारी रामटेक पुलिस स्टेशन को प्राप्त होने पर पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
भंडारा से पकड़े गये आरोपी
घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक (नागपुर जिला ग्रामीण) को मिलने के बाद उन्होंने जांच कार्य स्थानीय अपराध शाखा को करने का आदेश दिया। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अपने मुखबिरों और तकनीकी कुशलता की सहायता से आरोपियों का सुराग लगा लिया। घटना के बाद आरोपी भंडारा की ओर भागने की जानकारी मिलने के बाद घटना के कुछ ही घंटों के बाद आजाद वार्ड, रामटेक निवासी आरोपी दुर्गेश राजकुमार इंगोले (26) और स्वप्निल उर्फ दुर्लभ राजकुमार इंगोले (24) को भंडारा के जामकांदरी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पहले जीतकर दिखाओ, फिर बात करना, गिरीश महाजन का एकनाथ खडसे को खुला चैलेंज
आरोपियों के पास से एलसीबी की टीम ने बाइक क्रमांक एमएच 40/सी 5063 जब्त कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को रामटेक पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई एलसीबी के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज गदादे, पुलिस हवलदार उमेश फुलवेल, विपिन गायधने, वीरेन्द्र नरड, सिपाही अमित मेहरे और चालक हवलदार राहुल पाटिल ने की।
