- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Devendra Fadnavis Victory In 2024 Assembly Elections Challenging Petition Dismissed
CM फडणवीस की कुर्सी से एक और खतरा टला, HC ने खारिज कर दी कांग्रेस की याचिका
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राहत देते हुए बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने 2024 के विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से उनकी जीत को चुनौती देने संबंधी याचिका खारिज कर दी।
- Written By: आकाश मसने

सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को 2024 के विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से उनकी जीत को चुनौती देने संबंधी याचिका खारिज कर दी।
कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फडणवीस की जीत में प्रक्रियागत खामियों का दावा करते हुए अदालत में याचिका दायर की थी और उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की थी, लेकिन न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की पीठ ने यह याचिका खारिज कर दी। साथ ही याचिका में कई तकनीकि खामियों का भी हवाला दिया।
प्रफुल्ल गुडधे हारे थे चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पिछले साल हुए चुनाव में प्रफुल्ल गुडधे नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ लड़े थे। इस चुनाव में वे 39,710 मतों से हार गए थे। गुडधे ने उच्च न्यायालय से चुनाव परिणाम को अमान्य घोषित करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि इसमें कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
तकनीकी आधार पर खारिज की याचिका
कांग्रेस प्रत्याशी प्रफुल्ल गुडधे के वकील पवन दाहात ने कहा कि पीठ ने इस तकनीकी आधार पर याचिका खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता याचिका दायर करने के समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं।
गुडधे की चुनाव याचिका के साथ ही उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भाजपा विधायक मोहन मटे, सुधीर मुनगंटीवार, देवराव भोंगले और किरीटकुमार भांगडिया के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चार अन्य याचिकाओं को भी खारिज कर दिया। विस्तृत आदेश की प्रति बाद में उपलब्ध होगी।
विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी बहुमत
बता दें पिछले साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में महायुति को बंपर जीत मिली। वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटों पर जीत मिली।
‘पेशवा नहीं लड़े होते तो नहीं बचता भारत’, पुणे में अमित शाह का बड़ा बयान
वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (यूबीटी) को 20, कांग्रेस को 16 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटों पर ही सफलता मिली। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही विपक्षी गठबंधन चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहा है।
Devendra fadnavis victory in 2024 assembly elections challenging petition dismissed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












