अमरावती में 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, विधायक रवि राणा के सख्त निर्देश

Amravati Health News: विधायक राणा 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
amrawati-141
Published on
Updated on

Amravati Health News: अमरावती जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने और लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी 7 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक रवि राणा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोपहर 4 बजे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में होगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के 1 से 15 महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा।

इस समय जिला सामान्य अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज के एकत्रीकरण, स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया, धारणी और चिखलदरा क्षेत्रों के अस्पतालों का उच्च स्तरीय अपग्रेडेशन, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों का निर्माण और पुराने केंद्रों का स्थानांतरण, अस्पतालों में सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति और एम्बुलेंस शववाहिनी की उपलब्धता, नांदगाव पेठ में ईएसआईसी अस्पताल के लिए भूमि आवंटन, महात्मा फुले जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के मामलों का त्वरित निपटान के विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में पेसा क्षेत्र के अंतर्गत धारणी और चिखलदरा तहसील में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के नियमों में ढील देने पर भी विचार किया जाएगा। इससे दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।

विधायक रवि राणा ने इस बैठक को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ। पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। पारिसे और निवासी चिकित्सा अधिकारी डॉ। सोलंके सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com