शिंदे का शब्द ही आखिरी, बाकी प्रवक्ताओं से पूछें, गठबंधन की बयानबाजी और पंजाब CM विवाद पर फडणवीस के कड़े तेवर
Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संजय शिरसाट और पंजाब सीएम भगवंत मान पर बड़ा बयान दिया। फडणवीस ने कहा कि उनके लिए केवल एकनाथ शिंदे की बात मायने रखती है। जानें पूरी खबर।
- Written By: गोरक्ष पोफली
देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Statement: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों अपने गृह नगर नागपुर में हैं, जहाँ मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य और देश की राजनीति से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया कि महायुति सरकार में नेतृत्व की बात ही उनके लिए सर्वोपरि है, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
संजय शिरसाट के बयान पर फडणवीस की दोटूक
कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों से उपजे विवाद को फडणवीस ने एक झटके में किनारे कर दिया। जब पत्रकारों ने इस संबंध में सवाल पूछा, तो फडणवीस ने स्पष्ट लहजे में कहा कि मेरा यह मानना है कि शिवसेना में बोलने का अधिकार केवल एकनाथ शिंदे के पास है।
यदि एकनाथ शिंदे कोई बयान देते हैं, तो आप मुझसे उस बारे में सवाल पूछें। शिरसाट के बयानों जैसे विषयों पर आपको उनके प्रवक्ताओं से ही बात करनी चाहिए। इस बयान के जरिए फडणवीस ने संदेश दिया कि वे गठबंधन के छोटे नेताओं की बयानबाजी को महत्व नहीं देते और उनके लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे का रुख ही आधिकारिक है।
सम्बंधित ख़बरें
दफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
अगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
नसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
1 लाख में मैं भी ट्रोल करवा सकता हूँ, ट्रोलर्स पर भड़के बच्चू कडू, कैमरे के सामने खोया आपा, दे डालीं गालियां
Nagpur, Maharashtra: On Minister Sanjay Shirsat’s statement, CM Devendra Fadnavis says, “…I believe that in the Shiv Sena, only Eknath Shinde has the authority to speak. If Eknath Shinde makes any statement, then you should ask me about that. On this matter, you should ask the… pic.twitter.com/S5T2dBoeQG — IANS (@ians_india) May 2, 2026
भगवंत मान विवाद, वीडियो में वह सामान्य नहीं लग रहे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र के दौरान नशे की हालत में होने के आरोपों पर भी फडणवीस से सवाल किया गया। मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर फडणवीस ने सधी हुई लेकिन गंभीर टिप्पणी की।
फडणवीस ने कहा, मेरे पास इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जो वीडियो मैंने देखा, उसमें वह (भगवंत मान) सामान्य नजर नहीं आ रहे थे। चूंकि अभी मेरे पास पूर्ण तथ्य नहीं हैं, इसलिए अंतिम बयान देना सही नहीं होगा। हालांकि, यदि इस तरह के आरोप लग रहे हैं, तो यह बहुत गंभीर मामला है।
यह भी पढ़ें: दफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
राजनीतिक गलियारों में हलचल
देवेंद्र फडणवीस के इन बयानों ने महाराष्ट्र और पंजाब, दोनों राज्यों की राजनीति में चर्चा छेड़ दी है। एक ओर उन्होंने महायुति में अनुशासन का पाठ पढ़ाया है, तो दूसरी ओर आप (AAP) नेता भगवंत मान के आचरण पर सवाल उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हमले का संकेत दिया है।
