शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान! शिरोमणि अकाली दल ने की डोप टेस्ट की मांग, शेयर किया VIDEO
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर विधानसभा में पहुंचने का आरोप लगाया गया है। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।
- Written By: प्रिया जैस
भगवंत मान (फोटो सौजन्य-IANS)
Bhagwant Mann at Assembly Intoxicated: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शिरोमणी अकाली दल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘मजदूर दिवस’ के अवसर पर विधानसभा सत्र में नशे की स्थिति में उपस्थित हुए थे।
शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर भगवंत मान पर बड़ा आरोप लगाया। शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर कहा, यह बड़े शर्म की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ‘मज़दूर दिवस’ के अवसर पर विधानसभा के पवित्र सदन में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे! आप खुद देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कैसा बर्ताव कर रहे हैं!
शिरोमणि अकाली दल ने शेयर किया वीडियो
पार्टी ने आगे लिखा, शिरोमणि अकाली दल मुख्यमंत्री के इस आचरण की कड़ी निंदा करता है, और उन्हें इस दिन शराब पीकर नहीं आना चाहिए था! शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि मुख्यमंत्री आज पूरे पंजाब के सामने अपना डोप टेस्ट करवाएं, ताकि पंजाब की जनता भी सच्चाई जान सके!
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक पर ABVP का हल्ला बोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; 5 अगस्त को पंजाब विधानसभा घेराव का ऐलान
Explainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
आज से पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू; प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन बिल पर टिकी सबकी नजरें, विपक्ष भी तैयार
पंजाब कांग्रेस बैठक में बवाल, पूर्व सीएम चन्नी के समर्थन में लगे नारे; भूपेश बघेल ने दी कार्रवाई की चेतावनी
ਬਹੁਤ ਸ਼ਰਮ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ @BhagwantMann ਅੱਜ ‘ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ’ ਮੌਕੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸਦਨ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਨਾਲ ਡੱਕ ਕੇ ਆ ਗਿਆ❗
ਤੁਸੀਂ ਖੁਦ ਹਾਲ ਦੇਖ ਲਓ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ, ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ’ ਚ ਕਿਵੇਂ ਵਿਵਹਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ❗
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਇਸ ਵਤੀਰੇ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿੰਦਾ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਉਸਨੂੰ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਕੇ… pic.twitter.com/zuszvbRWea — Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) May 1, 2026
विधानसभा के नियमों और विशेषाधिकारों का उल्लंघन
इस मुद्दे पर विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी सवाय उठाया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि आप के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने भी भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में बैठने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है, तो यह विधानसभा के नियमों और विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीकर को संज्ञान लेंगे और डोप टेस्ट का आदेश देंगे।
यह भी पढ़ें – मां ने बेटे को सीने से लगाकर रखा था, NDRF को मिली मां-बेटे की लाश, रूला देगी बरगी डैम हादसे की ये कहानी
भगवंत मान का अहंकार बोल रहा – BJP
चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, कि यहां अहंकार बोल रहा है। अपने ही मंत्रियों को गालियां देना, मुख्य सचिव को गालियां देना। यह सब अब साफ़ होता जा रहा है। भगवंत मान के मंत्रिमंडल की जो पूरी तस्वीर सामने आ रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज, जो भी लोग विधानसभा जा रहे हैं, वे अपना अल्कोहल टेस्ट करवाएं। नार्को टेस्ट भी बाद में हो सकता है।
आपको जानकारी दें, कि इस मामले पर अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनकी पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
