किसान परिवार के घर CM देवेंद्र फडणवीस ने मनाया भाऊबीज, अरुणाताई ने बोली- अगली दिवाली पत्नी को भी साथ लाइए

Devendra Fadnavis Diwali With Farmer Family: CM देवेंद्र फडणवीस ने नरखेड़ के लोहारी सावंगा गांव में किसान रामभाऊ बालपांडे के परिवार के साथ दिवाली मनाई और उनकी समस्याएं सुनकर मदद का भरोसा दिया।
Devendra Fadnavis Celebrates Diwali With Farmer Family In Nagpur
देवेंद्र फडणवीस ने किसान परिवार के साथ दिवाली मनाई(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुख्यमंत्री ने नरखेड़ तालुका के लोहारी सावंगा गांव में रात बिताई।

  • अरुणाताई बालपांडे ने तिलक लगाकर उनकी भाऊबीज मनाई।

  • सुबह मुख्यमंत्री ने परिवार के हाथों बना तर्री पोहा खाया।

Devendra Fadnavis Celebrates Diwali In Nagpur: सूखे की मार झेल रहे किसानों को हौसला और आत्मविश्वास देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बार दिवाली एक किसान परिवार के साथ मनाई। उन्होंने नरखेड़ तालुका के लोहारी सावंगा गांव में किसान रामभाऊ बालपांडे के घर रात बिताई।

सुबह उठकर घर की महिलाओं के हाथों से बना तर्री पोहा नाश्ते में खाया और परिवार के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने घर से विदा होते समय परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके साथ दिन बहुत आनंद में बीता और रात में अच्छी नींद आई।

इस दौरान रामभाऊ की पत्नी अरुणाताई ने भाई की तरह मुख्यमंत्री का औक्षण कर भाऊबीज मनाई। उन्होंने आत्मीयता से आग्रह किया कि अगले साल दिवाली पर अपनी पत्नी (भाभी) को भी साथ लेकर आएं।

Devendra Fadnavis Celebrates Diwali With Farmer Family In Nagpur
किसान रामभाऊ बालपांडे के घर मुख्यमंत्री फडणवीस(फोटो नवभारत)

सात महीने की नारायणी की पहली दिवाली मुख्यमंत्री के साथ

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें पोहा काफी पसंद है और सप्ताह में कम से कम चार दिन नाश्ते में पोहा खाते हैं। रात में ठंड के कारण परिवार ने घर के परिसर में अलाव जलाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार ने उन्हें अलाव के बारे में बताया नहीं, वरना वह भी लंबे समय बाद इसका आनंद लेते। रामभाऊ बालपांडे और उनकी पत्नी अरुणाताई ने मुख्यमंत्री का परिवार के सदस्य की तरह स्वागत किया।

उनके बेटे प्रवीण और अजय तथा बहुरानी स्वाति ने अपने हाथों से भोजन तैयार किया। परिवार की सात महीने की नातिन नारायणी की यह पहली दिवाली थी, जो मुख्यमंत्री के साथ मनाई गई। उसके पिता प्रवीण ने खुशी जताते हुए कहा कि जब नारायणी बड़ी होगी तो उसे मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने की तस्वीरें दिखाएंगे।

किसान परिवार के यहां किया स्नान

मुख्यमंत्री ने सुबह किसान परिवार के घर पर ही दिवाली त्योहार के अवसर पर अभ्यंग स्नान किया। इसके बाद अरुणाताई और परिवार की अन्य महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका औक्षण किया। भाऊबीज के मौके पर अरुणाताई ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने भी बहन को उपहार देकर भाई-बहन के इस पर्व की रस्म निभाई।

Devendra Fadnavis Celebrates Diwali With Farmer Family In Nagpur
मुंबई: प्रभादेवी स्टेशन पर भीड़ कम करने की पहल, 80 दिनों में दक्षिण FOB पर अतिरिक्त सीढ़ी का निर्माण पूरा

किसान परिवार से जुड़ाव का किया जिक्र

गांव से रवाना होते समय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बालपांडे परिवार के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव हो गया है। परिवार ने उनका बहुत अच्छा आतिथ्य किया। किसान रामभाऊ बालपांडे को भी सूखे की मार झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। परिवार के तीन खातेदारों को कर्जमाफी का लाभ मिला है, यह संतोष की बात है।

उन्होंने बताया कि बालपांडे परिवार पंढरपुर की वारी में शामिल होता है और भगवान विठ्ठल की आराधना करता है। ऐसे परिवार विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का हौसला रखते हैं।

Devendra Fadnavis Celebrates Diwali With Farmer Family In Nagpur
ठाणे के कल्याण में दिवाली विशेषांकों को बचाने की पहल, पाठकों की संख्या 800 से घटकर 200 पर पहुंची

75 वर्षीय कमलाबाई को मदद का भरोसा

नाश्ते के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात 75 वर्षीय कमलाबाई मानेराव से भी हुई। उन्होंने उम्र के कारण कामकाज नहीं कर पाने की समस्या बताते हुए बकरी पालन के प्रस्ताव और दिव्यांग बेटे को आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथ ही कमलाबाई को निराधार अनुदान योजना का लाभ दिलाने की संभावना की भी जांच करने को कहा। मुख्यमंत्री ने मुंबई शहर में रहने वाली परिवार की रिश्तेदार रामेश्वरी सावरकर से भी मोबाइल पर बातचीत की और उन्हें मुंबई में किसी तरह की परेशानी होने पर मिलने आने को कहा।