देवेंद्र फडणवीस, नगरसेवक, भाजपा प्रशिक्षण, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, फडणवीस बोले- नगरसेवक को फुटबॉल खिलाड़ी की तरह दोहरी भूमिका निभानी होगी

Nagpur Training Camp: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगरसेवकों को फुटबॉल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें विकास कार्यों के साथ जनता की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Training Camp Devendra Fadnavis: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नगरसेवक एक फुटबॉल खिलाड़ी की तरह होता है। उसे फारवर्ड और डिफेंडर दोनों भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी सतर्कता से खड़ा रहना नगरसेवक का कर्तव्य है। भाजपा के नगरसेवक को अपनी विचारधारा और जनता की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित नागपुर महानगर के नगरसेवकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। भाईंदर स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, माया इवनाते, महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सोले तथा सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण ने भी नगरसेवकों से संवाद साधा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक मूल्यों को बनाए रखते हुए जनता से निरंतर संपर्क रखना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए तथा विकासोन्मुख और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से जनता का विश्वास और मजबूत करना चाहिए।

विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में नगरसेवकों को अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने नेतृत्व, विकास और संवाद कौशल, सोशल मीडिया और एआई के प्रभावी उपयोग, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, प्रशासन और नगरसेवक के बीच समन्वय, नागरिकों से संवाद, वार्ड स्तर के विकास कार्य, महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949, शहरी प्रशासन एवं शहर प्रबंधन, संगठन का इतिहास और विकास, बजट अध्ययन एवं वित्तीय नियोजन, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया। समापन सत्र का संचालन श्रीकांत आगलावे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बाल्या बोरकर ने किया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी