Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में प्रॉपर्टी टैक्स की डेडलाइन जारी, इस तारीख तक ऑनलाइन भरा कर तो मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

नागपुर महानगरपालिका ने सम्पति कर भरने को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। ऑनलाइन कर भरने पर 10 प्रतिशत की छूट की घोषणा भी की गई, जबकि ऑफलाइन पद्धति से कर अदा करने पर केवल 5 प्रतिशत की छूट दी जानी थी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 28, 2024 | 10:13 PM

नागपुर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के सर्वाधिक आय के स्रोतों में शामिल सम्पत्ति कर से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 350 करोड़ रुपए प्राप्त होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए नागपुर मनपा द्वारा ऑनलाइन कर भरने पर 10 प्रतिशत की छूट की घोषणा भी की गई, जबकि ऑफलाइन पद्धति से कर अदा करने पर केवल 5 प्रतिशत की छूट दी जानी थी।

वास्तविक रूप में ऑनलाइन पद्धति से कर भरने के लिए लोगों में रुचि पैदा करने तथा कर्मचारियों की कमी के बाद भी वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से ही इस योजना पर अमल किया गया। बहरहाल अब योजना की उलटी गिनती शुरू हो गई है। घोषणा के अनुसार अब 31 दिसंबर तक कर अदा करने पर ही इस छूट का लाभ मिल सकेगा, जबकि उसके बाद कर वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी।

लाभ लें सम्पत्तिधारक

कर विभाग के उपायुक्त मिलिंद मेश्राम ने कहा कि मनपा ने सम्पत्तिधारकों को कर अदा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की। सम्पत्तियों पर कितना कर बकाया है। इसकी जानकारी भी ऑनलाइन पद्धति से उपलब्ध कराई गई है जिसकी वजह से कर अदा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकेगा। अब योजना के केवल 3 दिन बचे हैं। अत: अधिक से अधिक सम्पत्तिधारकों को इसका लाभ लेना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

100 के स्टाम्प पेपर पर घोषणापत्र, नागपुर में ‘पांडे जी’ की अनोखी पहल, बोल-बच्चन नेताओं को दी चुनौती!

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

तीसरे चरण में मेट्रो से जुड़ेगा दक्षिण नागपुर, सीएम फडणवीस ने चुनावी सभा में की घोषणा

दूसरे राज्यों की सफल योजनाओं का होगा अध्ययन, राजस्व मंत्री ने की बिदरी के नेतृत्व में समिति गठित

150 करोड़ के पास पहुंच चुका है आंकड़ा

जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को चुनाव की घोषणा होने के बाद नवंबर का पूरा माह चुनावी गतिविधियों में चला गया। चुनावी गतिविधियों में मनपा के अधिकांश कर्मचारी शामिल होने के कारण इस वर्ष सम्पत्ति कर वसूली पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही थी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कर विभाग के उपायुक्त मेश्राम के मार्गदर्शन में टीम द्वारा किए गए नियोजन के कारण अब तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार होने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी भी 200 करोड़ के लक्ष्य का पीछा किया जाना है किंतु प्रत्येक जोन की ओर से जब्ती अभियान चलाए जाने से वसूली होने की आशा जताई जा रही है।

पिछले साल से ढाई करोड़ कम

नागपुर मनपा के संपत्ति कर विभाग ने पिछले साल की पहली छमाही में 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2023 तक 116,25,47,708 रुपये का संपत्ति कर वसूला था। 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक की छमाही में 113,67,74,579 रुपये की वसूली हुई। यह वसूली पिछले साल से ढाई करोड़ कम है।

330 करोड़ का लक्ष्य

विधानसभा चुनाव के बाद से मनपा के अधिकारी व कर्मचारी अप्रैल से ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में लगे हुए थे। इस साल प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य 330 करोड़ है। अब तक आंकड़ा 150 करोड़ के पार हो चुका है। अगले 4 माह में 200 करोड़ की वसूली की चुनौती अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने है।

Deadline for property tax in nagpur has been issued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 10:13 PM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Property Tax

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.