आईपीएल में नागपुर के दानिश मालेवार का डेब्यू: रबाडा के सामने नहीं चला बल्ला, 2 रन पर आउट
IPL Debut Mumbai: नागपुर के दानिश मालेवार ने मुंबई इंडियन्स के लिए IPL में डेब्यू किया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पहले मैच में वह 2 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन युवा खिलाड़ी से भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
दानिश मालेवार आईपीएल डेब्यू( सोर्स: सोशल मीडिया )
Danish Malewar IPL Debut MI: नागपुर, क्रीड़ा प्रतिनिधि, विदर्भ रणजी टीम के जुझारू बल्लेबाज नागपुर के दानिश मालेवार ने सोमवार को आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। हालांकि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ यह उनका पहला मैच होने के कारण दानिश दबाव में नजर आए, उनके सामने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा थे।
2 रन पर रबाडा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। पदार्पण मैच में उन्होंने 4 गेंदें खेलकर 2 रन बनाए, विदर्भ के 21 वर्षीय दाएं हाथ के ‘टॉप-ऑर्डर’ दानिश बल्लेबाज और दाएं हाथ के ‘लेग-ब्रेक’ गेंदबाज के रूप में वह पहचाने जाते हैं।
भारतीय घरेलू क्रिकेट में उभरती हुई प्रतिभा के रूप में उनकी पहचान है। आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियन्स ने उन्हें 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) में अपनी टीम में शामिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
स्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्यता पर सख्ती: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की होगी कड़ी जांच, एक्शन मोड में सरकार
पुणे को मिली बड़ी सौगात, वाराणसी-हडपसर ‘Amrit Bharat Express’ का 24 अप्रैल को उद्घाटन
नागपुर बस सेवा का मेगा प्लान: 130 सीट वाली इलेक्ट्रिक बसें, 200 करोड़ घाटे के बीच आधुनिकीकरण पर जोर
कड़ी मेहनत से टीम में बनाई जगह
दानिश मालेवार ने अपने क्रिकेट करिअर की शुरुआत सिटी जिमखाना अकादमी’ से की। वहां उनके कोच स्वरूपराज श्रीवास्तव और नितिन गावंडे ने उनके अनुशासन और जिद को तुरंत पहचान लिया।
मात्र 7 वर्ष की उम्र में एकेडमी में शामिल होने के बाद उन्होंने तेजी से प्रगति की और 12 वर्ष की उम्र में ही विदर्भ अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व किया, उनमें कड़ी मेहनत करने की आदत शुरुआत से ही दिखती थी।
एक बार किसी दौरे से सुबह 2 बजे लौटने के बावजूद, अगले दिन सुबह होने वाले अंडर-14 फाइनल मैच में खेलने की उन्होंने जिद की और बेहद कम आराम मिलने के बावजूद उस मैच में शतक जड़ा।
रणजी में शानदार प्रदर्शन
विदर्भ टीम के रणजी ट्रॉफी विजेता अभियान में दानिाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 2024-25 सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 52 की औसत से 783 रन बनाए।
इसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे, इस प्रदर्शन के साथ वे टीम के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
वह बल्लेबाजी में तीसरे क्रम पर सहजता से खेलते हैं और पारी को संभालने की जिम्मेदारी खुशी से लेते हैं।
नई गेंद का सखमना कर मैच में व्यासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करने पर उनका ध्यान रहता है।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्यता पर सख्ती: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की होगी कड़ी जांच, एक्शन मोड में सरकार
तेंदुलकर हैं आदर्श
सचिन तेंदुलकर और के. एल. राहुल से प्रेरणा लेकर दानिश अपनी एक अलग बल्लेबाजी शैली विकसित करना चाहते हैं। साथ ही ‘ड्राइव्स’ से लेकर ‘फ्लिक्स’ और ‘स्वीप्स’ तक क्रिकेट के हर शॉट को वे बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और स्पष्टता दिखाई देती है।
