Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हेनरिक क्लासेन सबसे आगे, पर्पल कैप की लिस्ट में अंशुल कंबोज ने पकड़ी रफ्तार

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में क्लासेन ऑरेंज कैप में टॉप पर हैं, जबकि अंशुल कंबोज पर्पल कैप लीड कर रहे हैं। गिल, कोहली ऑरेंज कैप और प्रिंस यादव पर्पल कैप रेस में बने हुए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 20, 2026 | 02:03 PM

आईपीएल ऑरेंज कैप और पर्पल कैप (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Orange & Purple Cap: आईपीएल 2026 में अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। रविवार 19 अप्रैल को खेले गए दो मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से और पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ पंजाब की टीम टेबल टॉपर बनी हुई है।

अंकतालिका में पंजाब किंग्स का दबदबा है। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपनी धाक जमाई है। क्लासेन अब तक सर्वाधिक रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ की सूची में नंबर-1 पर हैं। क्लासेन ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए हैं।

IPL 2026 का अपडेटेड ऑरेंज कैप लिस्ट

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच पारियां औसत (Avg) स्ट्राइक रेट (SR) चौके (4s) छक्के (6s)
1 हेनरिक क्लासेन SRH 283 6 6 47.17 144.38 19 10
2 शुभमन गिल GT 251 4 4 62.75 154.93 24 10
3 विराट कोहली RCB 247 6 6 49.40 157.32 28 8
4 वैभव सूर्यवंशी RR 246 6 6 41.00 236.53 24 20
5 रजत पाटीदार RCB 230 6 6 46.00 212.96 12 22
6 कूपर कोनोली PBKS 223 6 5 55.75 163.97 21 14
7 यशस्वी जायसवाल RR 223 6 6 55.75 152.73 23 12
8 इशान किशन SRH 213 6 6 35.50 188.49 22 12
9 प्रियांश आर्य PBKS 211 6 5 42.20 248.23 14 20
10 प्रभसिमरन सिंह PBKS 211 6 5 52.75 171.54 22 11

वहीं, शुभमन गिल 4 पारियों में 251 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 पारियों में 246 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, तो रजत पाटीदार 230 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान

GT vs MI: गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, VIDEO देख पसीज जाएगा आपका दिल, मैच के बाद क्या हुआ?

IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग

पर्पल कैप की लिस्ट में कौन है आगे?

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप की रेस भी अब रोमांचक हो गई है। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। प्रिंस आईपीएल 2026 में 11 विकेट निकाल चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्पल कैप पर अभी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 16.23 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग

IPL 2026 का अपडेटेड पर्पल कैप लिस्ट

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट रन दिए ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (BBF) औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 3 विकेट 5 विकेट मेडन्स
1 अंशुल कंबोज CSK 13 211 21.4 3/22 16.23 9.74 10.00 2 0 0
2 प्रिंस यादव LSG 11 189 22 3/32 17.18 8.59 12.00 1 0 0
3 प्रसिद्ध कृष्णा GT 11 184 20 4/28 16.73 9.20 10.91 2 0 0
4 भुवनेश्वर कुमार RCB 10 200 24 3/26 20.00 8.33 14.40 3 0 0
5 रवि बिश्नोई RR 10 190 20 4/41 19.00 9.50 12.00 1 0 0
6 जोफ्रा आर्चर RR 8 179 21 2/19 22.38 8.52 15.75 0 0 0
7 क्रुणाल पांड्या RCB 8 180 21 2/30 22.50 8.57 15.75 0 0 0
8 कार्तिक त्यागी KKR 8 219 23 3/22 27.38 9.52 17.25 1 0 0
9 जेमी ओवरटन CSK 8 143 15 4/18 17.88 9.53 11.25 2 0 0
10 ईशान मलिंगा SRH 8 185 19 3/29 23.13 9.74 14.25 1 0 0

वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 5 मुकाबलों में 11 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट चटकाने के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाले हैं और वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। बिश्नोई ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट चटकाया था।

Ipl 2026 orange cap heinrich klaasen purple cap anshul kamboj updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.