तेंदुए के आतंक से दहला दाभा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, वन विभाग सुस्त! VIDEO

Leopard Terror in Dabha: नागपुर के दाभा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। इन दिनों तेंदुए ने आवारा कुत्तों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Leopard Terror in Dabha: नागपुर के दाभा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। इन दिनों तेंदुए ने आवारा कुत्तों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दाभा में तेंदुए का आतंक (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur News: नागपुर में बढ़ती जनसंख्या के साथ शहर का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। इस कारण जंगल क्षेत्र घटता जा रहा है। घट रहे वन क्षेत्रों के चलते मानव-वन्यजीव संघर्ष में बढ़ोतरी हो रही है। दाभा में भी वन्यजीवों के मानव बस्तियों तक पहुंचने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। बता दें कि पश्चिम नागपुर में तेंदुए का आतंक अब भी जारी है।

हाल ही में एक तेंदुआ दाभा क्षेत्र में एक घर में घुस गया था। उसने पालतू कुत्ते का शिकार कर उसे अपने साथ जंगल में ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़े नहीं जाने से लोगों में रोष है।

वुडलैंड सोसाइटी पहुंचा तेंदुआ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक तेंदुआ वुडलैंड सोसाइटी पहुंचा। घर में प्रवेश कर उसने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया। उसे जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। यह सारी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय नागरिकों को मिलने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई। लोगों ने तुरंत तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

कब जागेगा वन विभाग

ज्ञात को कि इस घटना से पूर्व भी काटोल रोड पर इसी तरह की घटना सामने आई थी। तेंदुए ने वन विभाग के बांबू कार्यालय में घुसकर श्वान का शिकार किया था। आए दिन इस तरह की घटना होने के बावजूद तेंदुए को पकड़े नहीं जाने से लोगों में रोष का माहौल है। लोगों ने क्रोध व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर वन विभाग कुंभकर्णी नींद से कब जागेगा? तेंदुए के कारण स्थानीय नागरिकों की जान पर संकट मंडरा रहा है लेकिन वन विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com