-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Criminal Sumit Thakur Gang Kidnapping And Beating Of Youths
चर्चित अपराधी सुमित ठाकुर गैंग का आतंक, युवकों का अपहरण कर मारपीट, पिस्तौल से मारने का प्रयास
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. चर्चित अपराधी सुमित ठाकुर और उसकी गैंग ने रविवार की रात जरीपटका की ठवरे कॉलोनी में आतंक मचाया. रैश ड्राइविंग के लिए फटकार लगाने पर सुमित और उसकी गैंग ने अपनी कार से 3 युवकों का अपहरण कर लिया. उन्हें एक गोदाम में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की. कनपटी पर पिस्तौल लगाकर हत्या का प्रयास किया.
जरीपटका पुलिस ने रिपब्लिकननगर, न्यू इंदोरा निवासी कमल अनिल नाईक (33) की शिकायत पर सुमित ठाकुर और उसके 5 साथियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. ठवरे कॉलोनी में रहने वाले कमल के मित्र सम्राट गोंडाने की बच्ची के जन्मदिन का आयोजन किया गया था. कमल और उसके दोस्त मुजफ्फर शेख (29) और अतुल आत्राम (25) भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. रात 12.10 बजे के दौरान तीनों पंडाल के बाहर ही खड़े थे. इसी दौरान सुमित अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ने वहां आया.
रैश ड्राइविंग करते हुए उनके करीब से गाड़ी ले गया. तीनों ने आवाज लगाई तो सुमित कुछ दूर जाकर रुक गया. कमल ने उसे बाहर निकालने के लिए बाल पकड़े तो सुमित की विग हाथ में आ गई. इस बात से वह बौखला गया. गर्लफ्रेंड को छोड़ने के बाद तुम्हें सबक सिखाता हूं कहकर सुमित वहां से चला गया. तीनों दोस्तों ने भोजन किया और फिर पंडाल के बाहर खड़े हो गए. 12.50 बजे के दौरान सुमित लाल रंग की कार में 3 युवकों के साथ आया.
सम्बंधित ख़बरें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
बिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
पिस्तौल कनपटी पर तान दी और खोपड़ी उड़ा दूंगा कहकर तीनों को जबरन कार में बैठाया. उसके साथियों ने कार में ही तीनों के साथ जमकर मारपीट की. इसी दौरान किसी को फोन लगाकर गोडाउन खोलकर रखने को कहा. आरोपियों ने कमल और उसके दोस्तों के मोबाइल छीन लिए. जेब से करीब 2200 रुपये निकाल लिए. उन्हें हजारी पहाड़ परिसर में एक टीन के शेड में ले गए. वहां 2 आरोपी पहले से खड़े थे. वहां उन्हें बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर पीवीसी पाइप से जमकर पीटा गया. आखिर हाथ-पैर जोड़ने पर सुमित और उसकी गैंग ने तीनों को दोबारा कार में बैठाकर ग्रामीण पुलिस मुख्यालय के समीप छोड़ दिया. कमल ने उसे बताया कि वह मजदूरी करता है. अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए फोन वापस मांगे. सुमित उनके फोन रास्ते पर फेंककर चला गया. तीनों पीड़ित जरीपटका थाने पहुंचे और सुमित के खिलाफ शिकायत की.
मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने सुमित के खिलाफ अपहरण, लूटपाट, हत्या का प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि सोमवार को सुमित ने शिकायत न दर्ज करवाने के लिए पीड़ितों पर काफी दबाव बनाया. उनके खिलाफ छेड़खानी की शिकायत करने की धमकी दी लेकिन बात नहीं बनी. पकड़े जाने के डर से वह अंडरग्राउंड हो गया. पुलिस की 2 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं.
Criminal sumit thakur gang kidnapping and beating of youths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी
Jul 23, 2026 | 04:06 PMजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR
Jul 23, 2026 | 04:05 PMपुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित
Jul 23, 2026 | 03:56 PMकरण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़
Jul 23, 2026 | 03:54 PMअभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील
Jul 23, 2026 | 03:50 PMसुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
Jul 23, 2026 | 03:49 PMउल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार
Jul 23, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














