नागपुर में दबोची गई देशव्यापी सेंधमार गैंग: रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस से 3 गिरफ्तार, 22 लाख का माल बरामद
Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस से अंतरराज्यीय सेंधमार गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 22.19 लाख रुपये का माल बरामद किया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर क्राइम ब्रांच, सेंधमारी गैंग,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Crime Branch Burglary Gang: नागपुर देश के विभिन्न राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय सेंधमार गैंग को क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते ने एक होटल से गिरफ्तार किया। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में जांच के दौरान तीनों की गिरफ्तारी हुई। जांच में भुसावल में हुई सेंधमारी की वारदात का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपियों से 22.19 लाख रुपये का माल बरामद किया।
पकड़े गए आरोपियों में कुरुक्षेत्र, हरियाणा निवासी राजू जसपाल सिंह (42); मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी भोला उर्फ विरेंदर सुखदेव पासवान (40) और छपरा, बिहार निवासी राजेश पारस शहा (52) का समावेश है।
गेस्ट हाउस से अंतरराज्यीय सेंधमार गैंग गिरफ्तार
सेंधमारी विरोधी दस्ते को जानकारी मिली थी कि अन्य राज्य के नामजद सेंधमार शहर में दाखिल हुए हैं और रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने परिसर में दबिश दी। रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज में जांच अभियान चलाया गया, रजत प्लाजा के समीप स्थित हरनूर गेस्ट हाउस की जांच करने पर पुलिस को 1 रूम में उपरोक्त 3 आरोपी मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
पूछताछ में आरोपियों ने नागपुर आने का ठोस कारण नहीं बताया। उनके सामान की तलाशी लेने पर 10,450 रुपये नकद, 143.58 ग्राम सोना और 112.5 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए। आरोपियों से 3 फोन और सेंधमारी के उपयोग में आने वाले औजार भी जब्त किए गए।
भुसावल में भी सेंधमारी
पूछताछ में तीनों ने जलगांव जिले के भुसावल में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी। तत्काल भुसावल पुलिस से संपर्क किया गया। आरोपियों के खिलाफ बाजारपेठ थाने में मामला दर्ज होने का पता चला।
यह भी पढ़ें:-नागपुर विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस के लिए बाहरी नहीं, अंदरूनी चुनौती बड़ी; 18 जून को मतदान
खबर मिलते ही भुसावल पुलिस नागपुर पहुंची और तीनों आरोपियों को लेकर वापस रवाना हो गई, इंस्पेक्टर दिलीप चंदन, हेड कांस्टेबल प्रवीण रोकडे, गणेश बरडे, प्रशांत गभने, श्रीकांत उइके, अमन राऊत और सुधीर पवार ने कार्रवाई की।
