Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोमय गणेश देवलापार से अमेरिका, कंबोडिया.., सात समुंदर पार पहुंची ‘श्री’ की मूर्तियों में छुपा ये राज

Ganesh Idols: इस साल गणेशोत्सव का त्योहार केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि विदेशों में भी मनाया गया। इसके लिए खास देवलापार में बनी गणेश की मूर्तियां पहुंचाई गई, जिसमें एक खास राज भी छुपा था।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 01, 2025 | 10:03 AM

गणेश मूर्तिया (सौजन्य-नवभारत/सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: ज्ञान, बुद्धि और मंगल के प्रतीक भगवान गणेश केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पूजे जाते हैं। इस बार का गणेशोत्सव भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक संस्कृति के संगम का अनोखा संदेश लेकर आया है। नागपुर जिले के देवलापार स्थित गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र द्वारा गाय के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को अमेरिका और कंबोडिया जैसे देशों तक पहुंचाया गया है।

गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र के सचिव सनतकुमार गुप्ता ने बताया कि यहां निर्मित लगभग 60 गोमय गणेश प्रतिमाएं अमेरिका के कैरोलिना भेजी गईं जबकि 100 प्रतिमाएं कंबोडिया पहुंचीं। भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। यह गर्व का विषय है। ऐसा उन्होंने कहा। इस पहल से देवलापार क्षेत्र की लगभग 40 महिलाओं को रोजगार मिला।

प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण

केंद्र की ओर से उन्हें प्रतिमा निर्माण और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। बीते तीन महीनों में इन महिलाओं ने करीब 600 गणेश प्रतिमाएं बनाईं जिनकी दिल्ली, बेंगलुरु और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में भी बड़ी मांग रही।

सम्बंधित ख़बरें

मुझे बचा लो वरना… 13 साल की बच्ची के साथ एक साल से हो रहा था घिनौना काम, 1098 पर आई कॉल ने खोला खौफनाक सच

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकारियों पर कानून का हंटर, रामटेक कोर्ट ने 6 दोषियों को सुनाई कड़ी जेल की सजा

बोर्ड परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन! नागपुर के 29 केंद्र संवेदनशील, ड्रोन से होगी निगरानी

जहरीले कफ सिरप ने ली एमपी के 4 साल के मासूम की जान, नागपुर AIIMS में 120 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा हर्ष

श्रद्धा, विज्ञान और पर्यावरण का संगम

गोमय गणेश प्रतिमाओं के माध्यम से श्रद्धा, विज्ञान और पर्यावरण का अद्भुत संगम साधा गया। भारतीय परंपरा के अनुसार गाय का गोबर पवित्र माना जाता है। इन प्रतिमाओं से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, वास्तु शुद्धि होती है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। इसी उद्देश्य से प्रतिमाओं के भीतर तुलसी के बीज डाले गए। विसर्जन के बाद यही बीज अंकुरित होकर घर के वातावरण को चैतन्य और पवित्र बनाएंगे।

यह भी पढ़ें – CM फडणवीस ही टारगेट क्यों? आरक्षण पर गृह राज्य मंत्री भोयर ने दागा सवाल, बोले- जरांगे अड़ियल…

विशेष सावधानी से हुई विदेश यात्रा

अमेरिका और कंबोडिया में स्थापित इन प्रतिमाओं को वहां की विश्व हिंदू परिषद ने आगे बढ़कर स्थापित कराया। सबसे खास बात यह रही कि समुद्री मार्ग से ले जाते समय प्रतिमाओं को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचे, इसके लिए विशेष पैकेजिंग और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया। इस कारण सभी प्रतिमाएं सुरक्षित पहुंचीं।

– सनतकुमार गुप्ता, सचिव, गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापार।

Cow dry ganesh idols devlapar reached america cambodia shri secret

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 10:00 AM

Topics:  

  • Ganesh Chaturthi
  • Ganesh Utsav
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.