कोरोना में पति को खोने वाली सिंगल मदर का दोबारा बसा घर, CM फडणवीस ने पुनर्विवाह पहुंचकर दिया आशीर्वाद

Widow Remarriage Nagpur: नागपुर में 'सोबत पालकत्व फाउंडेशन' की पहल पर कोरोना में पति खो चुकी एक सिंगल मदर का पुनर्विवाह हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य अतिथि बनकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
CM Devendra Fadnavis Attend Widow Remarriage
नागपुर में नवदंपति को आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
Updated on

CM Devendra Fadnavis Attend Widow Remarriage: कोरोना वायरस की भयावह महामारी ने कई परिवारों को न भूलने वाले जख्म दिए हैं। इस दौर में कई महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को खो दिया और वे अपने छोटे बच्चों के साथ अकेली रह गईं। नागपुर की ऐसी ही एक पीड़िता के जीवन में नया उजाला लाने की सराहनीय पहल 'सोबत पालकत्व फाउंडेशन' ने की है। संस्था के प्रयासों से एक सिंगल मदर का पुनर्विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया, जिससे उन्हें और उनके बच्चे को एक नया सहारा और सुरक्षित भविष्य मिला है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बढ़ाया नवदंपति का हौसला

इस सामाजिक और भावुक प्रसंग के साक्षी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद बने। उन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं देकर उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'सोबत पालकत्व फाउंडेशन' की इस पहल की दिल खोलकर सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे संवेदनशील प्रयासों की बेहद जरूरत है, जो आपदा में अपनों को खो चुके लोगों के जीवन में फिर से उम्मीद की किरण जगा सकें।

शहर के दिग्गजों की रही मौजूदगी में हुआ विवाह समारोह

यह विशेष विवाह समारोह नागपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई वरिष्ठ दिग्गज शामिल हुए। समारोह में विधान परिषद सदस्य संजय भेंडे, नागपुर की महापौर नीता ठाकरे, स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दानी-वाखारे, पूर्व एमएलसी संदीप जोशी और पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने वर-वधू को नए सफर की बधाई दी और फाउंडेशन के इस सामाजिक कदम की प्रशंसा की।

क्या है सोबत पालकत्व फाउंडेशन?

'सोबत पालकत्व फाउंडेशन' महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है। यह फाउंडेशन कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों और अपने पतियों को खो चुकी महिलाओं की मदद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

CM Devendra Fadnavis Attend Widow Remarriage
श्रीमद्भागवत पढ़ते तो न होती अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु, इस्कॉन अध्यक्ष सूरदास का बड़ा दावा

संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन में स्थिरता लाना है। इस पुनर्विवाह के जरिए संस्था ने यह संदेश दिया है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जीवन में दोबारा खुशियां लौट सकती हैं।

समारोह में मौजूद परिजनों और अतिथियों की आंखें इस भावुक पल को देखकर नम हो गईं। यह आयोजन केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि समाज के उस सकारात्मक सोच का प्रतीक बना, जहां संकट के समय एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ा जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com