-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Couple Commits Suicide After Celebrating Anniversary In Nagpur
नागपुर में एनिवर्सरी मनाने के बाद दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में किए सनसनीखेज खुलासे
- Written By: आकाश मसने
नागपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारों के साथ शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के बाद एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घर से सुसाइड नोट और एक वीडियो मिली है। इससे कई खुलासे हुए है...

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारों के साथ शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के बाद एक दंपति ने फांसी लगा ली। जिससे दोनों की मौत हो गई है। प्रारंभिक तौर मिली जानकारी के अनुसार शादी के कई साल बाद भी दंपति को संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था और कुछ सालों से बेरोजगारी से भी दाेनों परेशान थे। इससे यह आत्मघाती कदम उठाने का कयास लगाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने नागपुर के जरीपटका थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
मार्टिन नगर निवासी दंपत्ति ऍनी जेरिल मोनक्रिप (45) और उसकी पत्नी जेरिल उर्फ टोनी ऑस्कर मोनक्रीप्ट (56) दोनों की शादी की 28वीं सालगिरह थी। इस खुशी में करीब दो दिन से सालगिरह का जश्न मना रहे थे। इस खुशी में शामिल होने के लिए सभी रिश्तेदार और परीचितों को बुलाया गया था।
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में जश्न मनाया गया। कुछ रिश्तेदार उनके आस-पड़ोस में ही रहते हैं तो वे खाना होने के बाद सभी सोने चले गए। इसके बाद ऍनी और जेरिल भी अपने कमरे में चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
शादी के कई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी संतान का सुख नहीं मिलने से दोनों आहत थे। ऍनी किसी होटल में रसोईया था। उनकी नौकरी भी चली गई थी। जिससे करीब चार साल से वह बेरोजगार था, हालांकि नई नौकरी के लिए उसने प्रयास किए लेकिन नौकरी नहीं मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिससे उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ऍनी का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था जबकि जेरिल का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
उपायुक्त निकतन कदम, वरिष्ठ निरीक्षक अरूण क्षिरसागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कानूनी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल में भेज दिया गया। आत्महत्या करने से पहले दंपति ने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था। वह वीडियो स्टेट्स पर रखा। कुछ रिश्तेदारों को भी भेज दिया। सुबह रिश्तेदारों ने जैसे ही वीडियो देखा तो उनके रौंगटे खड़े हो गए। उन्होंने दंपति के घर जाकर देखा, तो सन्न रह गए।
अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपए रखे
प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घर से सुसाइड नोट और वीडियो बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण नहीं बताया। लेकिन इसमें रिश्तेदारों को बताते हुए लिखा कि उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपए रखे हैं। इसके लिए उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। हालांकि रुपए कहां रखे है किसी को पता नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान पुलिस को रुपए बरामद नहीं हुए।
Couple commits suicide after celebrating anniversary in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














