कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से राजनीति में आया उफान, सपकाल-वडेट्टीवार समेत थोरात ने भरी हुंकार
Congress Road Show: कामठी नगर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' रैली का आयोजन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद हर्षवर्धन सपकाल ने किया।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत, एक्स)
Kamptee News: कामठी नगर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली का आयोजन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस रैली की अगुवाई महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की। उन्होंने भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए।
रैली की शुरुआत जयस्तंभ चौक से हुई, जो हाईवे रोड, मोटर स्टैंड चौक, मेन रोड, हैदरी चौक, चावड़ी चौक, जूनी ओली, सत्तू हलवाई चौक, कसार ओली, गांधी मंच, शिवाजी चौक से होती हुई कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराए, नारेबाजी की और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
कांग्रेस पदाधिकारी शामिल
रैली के समापन पर आयोजित सभा में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। मंच पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक दल नेता, बालासाहब थोरात, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, सतेज पाटिल, विधान परिषद में कांग्रेस नेता, यशोमति ठाकुर, आरिफ खान, सुनील केदार, प्रतिभा धानोरकर, श्यामकुमार बर्वे, प्रफुल्ल पाटिल, सुरेश भोयर सहित अन्य सांसद, विधायक व पदाधिकारी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
नागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
भाजपा पर तीखे प्रहार, वोट चोरी के आरोप
सभा को संबोधित करते हुए सपकाल ने कहा कि, राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सत्ता हासिल की है। यह सीधी वोट चोरी है, जिसे कांग्रेस और राहुल गांधी ने बेनकाब किया है। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जनता अब भाजपा के झूठ और फरेब को समझ चुकी है और उसे सत्ता से हटाने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ें – महायुति में आरक्षण की दरार! डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, ऐसे खेला सेफ गेम
कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, जोश और उत्साह चरम पर
रैली और सभा में जिले भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा, महिलाएं, वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी में भाजपा विरोध का जबरदस्त उत्साह देखा गया। जगह-जगह ढोल-ताशे, बैनर-पोस्टर और घोषणाएं माहौल को राजनीतिक उफान में बदलती रहीं।
