-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Confusion Among Students Regarding University Exams Situation Changes After Student Organizations Movement
विवि परीक्षा को लेकर छात्रों में संभ्रम, छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद स्थिति में बदलाव
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. कोरोना खत्म होने के बाद प्रशासन ने भी तमाम तरह के प्रतिबंध हटा दिये है. पिछले तीन महीने से कॉलेज पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गये हैं. इस हालत में विवि प्रशासन ऑफ लाइन परीक्षा की तैयारी कर रहा है लेकिन छात्र संगठनों द्वारा सतत रूप से विरोध जारी है. छात्रों का कहना है कि वर्षभर कॉलेज ऑनलाइन होने से परीक्षा भी ऑनलाइन ही ली जानी चाहिए. उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने राज्यभर के विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाएं लेने के निर्देश दिये है.
आरटीएम नागपुर विवि प्रशासन ने ऑफलाइन परीक्षा की घोषणा भी कर दी है. घोषणा के बाद अब छात्र संगठन ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं. उपकुलपति प्रा. सुभाष चौधरी ने छात्र संगठनों की मांग को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा के बारे में एक रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजने का आश्वासन दिया है. यदि सरकार की ओर से ऑनलाइन परीक्षा को हरी झंडी दिखाई गई तो फिर छात्रों को राहत मिल सकती हैं लेकिन सूत्र बताते हैं कि ऑनलाइन परीक्षा की संभावना कम ही है.
प्राध्यापकों का कहना है ऑफलाइन ही उपयुक्त
ऑनलाइन परीक्षा को लेकर अब भी कई प्राध्यापक सहमत नहीं है. प्राध्यापकों का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा से छात्रों का ही नुकसान हो रहा है. परीक्षा बहुवैकल्पिक प्रश्न पद्धति होने से छात्रों की लिखने की आदत कम होने लगी है. इससे उन्हें अगली कक्षाओं में परेशानी आ सकती है. बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन ली. जबकि इन छात्रों की वर्षभर ऑनलाइन क्लासेस ही चली. जब बोर्ड के छात्रों के लिए दिक्कतें नहीं आई तो फिर कॉलेज के छात्रों को क्या परेशानी है. कुछ प्राध्यापकों का यह भी कहना है कि अब छात्रों को ऑनलाइन की आदत हो गई है. इस वजह से भी ऑफलाइन का विरोध कर रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
नागपुर मानसून की तैयारी: महापौर नीता ठाकरे सख्त; नालों, गटर और सार्वजनिक कुओं की सफाई के दिए निर्देश
स्थिति स्पष्ट करने की मांग
ऑनलाइन परीक्षा को लेकर अब तक राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से आंदोलन किये गये. दोनों ही संगठन महाविकास आघाड़ी सरकार से जुड़े हुये हैं. इस वजह से उनकी मांगें मान्य होने की उम्मीद भी बढ़ गई है. फिलहाल छात्र अब भी संभ्रम की स्थिति में है. उन्हें अब तक पता नहीं है कि परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन ली जाएगी. यही वजह है कि अब सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाने लगी है.
Confusion among students regarding university exams situation changes after student organizations movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
Jul 14, 2026 | 08:30 PMप्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PMकर्क संक्रांति 2026: इस दिन करें इन शुभ चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से संवर सकते हैं बिगड़े काम
Jul 14, 2026 | 08:24 PMभूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














