Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कम्प्यूटर एंड एलाइड ब्रांच की ‘बल्ले-बल्ले’, इंजीनियरिंग में अब संस्थागत राउंड की प्रक्रिया जारी

College Admission: कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया अभी जारी है। इस बार इंजीनियरिंग, कम्पयूटर और एलाइड ब्रांच के एडमिशन रेट ने सभी को चौका कर रख दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 10, 2025 | 09:13 AM

कॉलेज एडमिशन (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Career News: नागपुर में पिछले कुछ वर्षों से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में सीटें खाली रहने की वजह से राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने इस बार प्रवेश के 3 की बजाय 4 राउंड लिये। सभी कैप राउंड पूर्ण होने के बाद राज्यभर में करीब 60,000 सीटें खाली रह गईं। अब 5वें राउंड के तौर पर संस्थागत स्तर सीटें भरी जा रही हैं। इस राउंड में छात्रों को 3 गुना फीस भरकर प्रवेश लेना है। विभाग में करीब 3,000 से ज्यादा सीटें खाली हैं।

इस वर्ष सबसे ज्यादा सीटें कम्प्यूटर से संबंधित ब्रांच में भरीं। इस वर्ष इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में राज्यभर में 2,02,638 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब तक पूरे हुए 4 राउंड में लगभग 1,41, 905 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जबकि 60,733 सीटें अभी भी खाली हैं। अब इन सीटों के लिए संस्थागत स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

3 गुना फीस देकर एंट्री

यह प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी लेकिन इस राउंड में छात्रों को मूल फीस की 3 गुना फीस देकर प्रवेश लेना है। यह 3 गुना फीस चारों वर्ष वसूली जाएगी। यही वजह है कि इस राउंड में बहुत ज्यादा सीटें भर सकेंगी, इसकी उम्मीद कम है। केवल नामी कॉलेजों में ही प्रवेश हो सकेंगे, जबकि अन्य कॉलेजों में सीटें खाली ही रह जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के सदर फ्लाईओवर का नया डिजाइन तैयार, अब सीधे RBI चौक पर उतरेंगे वाहन; जाम से मिलेगी बड़ी राहत

भारत की लॉजिस्टिक लागत घटी, नितिन गडकरी का दावा- महाराष्ट्र को बजट में मिले 90,000 करोड़ और 5 लाख नौकरियां!

नवभारत संवाद: विदर्भ के स्टील दिग्गज बोले- स्किल लेबर और बिजली दरों ने बढ़ाई मुश्किलें

नागपुर में चलेगी देश की पहली सर्कल मेट्रो, फेज-3 को हरी झंडी, 54.5 किमी का नया नेटवर्क बदलेगा शहर की सूरत

सीईटी सेल से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी छात्र कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, आईटी, एआई, एआईएमएल जैसी कम्प्यूटर से जुड़ीं शाखाओं की ओर आकर्षित रहे हैं। सबसे ज्यादा दाखिले कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में हुए हैं यानी 22,955 छात्रों ने राज्यभर में प्रवेश लिया है। इस ब्रांच के लिए 32,171 सीटें उपलब्ध हैं।

सिविल, इलेक्ट्रिकल में कम प्रवेश

कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 19,860 सीटों में से 15,263 छात्रों ने प्रवेश लिया है। आईटी की 17,311 सीटों में से 12,520 सीटें भर चुकी हैं। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक शाखाओं में भी छात्र अच्छी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। पारंपरिक शाखाओं के प्रति छात्रों का ज्यादा रुझान नहीं दिखा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 23,853 से 15,233 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। सिविल इंजीनियरिंग की 17,450 सीटों में से केवल 10,939 छात्रों ने प्रवेश लिया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 13,649 में से केवल 8,714 सीटों पर प्रवेश हुए हैं।

2,02,638 सीटें राज्यभर में
20,000 से अधिक विभाग में
60,000 सीटें अब तक खाली

यह भी पढ़ें – RBI में अफसर के 120 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब कर सकेंगे आवेदन

विभाग में भी अच्छी हालत

नागपुर विभाग के अंतर्गत करीब 41 इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 20,000 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकांश कॉलेजों में कम्प्यूटर से संबंधित ब्रांच में सीटें भर गई हैं, जबकि अन्य ब्रांच में अभी सीटें खाली हैं। करीब 17,000 सीटों पर प्रवेश की जानकारी मिली है यानी अभी 3,000 सीटें खाली हैं। एक तरह से देखा जाए तो खाली सीटों की संख्या विगत वर्षों की तुलना में अधिक नहीं है क्योंकि लगभग सभी कॉलेजों ने सीटों में बढ़ोतरी की है। सबसे अधिक सीटें कम्प्यूटर से संबंधित ब्रांच में ही बढ़ी हैं।

Computer allied branch full swing process of institutional round engineering continue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 09:13 AM

Topics:  

  • Career News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.