

RBI Recruitment 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। आरबीआई की इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इस भर्ती के जरिए ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 120 पदों को भरा जाएगा। जिसमें ऑफिसर ग्रेड बी जनरल के लिए 83 पद, ऑफिसर ग्रेड बी डीईपीआर के लिए 17 पद और ग्रेड बी ऑफिसर डीआर डीएसआईएम के लिए 20 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन लोगों के लिए अच्छा करियर विकल्प हो सकता है जो यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
आरबीआई द्वारा जारी इस भर्ती के लिए परीक्षाओं की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार परीक्षा 18 एवं 19 अक्टूबर को होगी।आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, फोटा आदि दस्तावेज जरूरी है।
आरबीआई के ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू पास करना होगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर से पहले आवेदन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।