Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे के खिलाफ FIR दर्ज, CM पर लगाया था आरोप, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगाकर तनाव की स्थिति निर्माण करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर शहर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गणेशपेठ थाने में शिकायत की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 29, 2025 | 08:49 PM

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंडे के खिलाफ की शिकायत दर्ज। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगाकर तनाव की स्थिति निर्माण करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर शहर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गणेशपेठ थाने में शिकायत की। इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में भाजपा शहर अध्यक्ष बंटी उर्फ जितेंद्र कुकड़े ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज पर टिप्पणी करने वाला कथित पत्रकार प्रशांत कोरटकर को गिरफ्तार किया गया, तब मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत प्रतीक पडवेकर नामक व्यक्ति भी कोरटकर के साथ था।

इस बात का खुलासा करने की मांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढ़े पाटिल ने एक टीवी चैनल को दी गई मुलाकात में किया, जबकि वास्तविकता यह है कि पडवेकर नाम का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के कार्यालय में कार्यरत नहीं है। अतुल लोंढ़े ने जानबूझकर झूठी जानकारी देकर मुख्यमंत्री फडणवीस को बदनाम करने की साजिश की है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग शहर भाजपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई।

नागपुर शहर भाजपा की गणेशपेठ थाने में शिकायत

छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रशांत कोरटकर के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढ़े के खिलाफ भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाया है। लोंडे ने निराधार आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को बदनाम किया है। भाजपा नगर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कोल्हापुर पुलिस की हिरासत में प्रशांत कोरटकर

प्रशांत कोरटकर फिलहाल कोल्हापुर पुलिस की हिरासत में है। एक महीने की अवधि में, यह पता लगाया गया कि वह वास्तव में किसके साथ था, किसने उसकी मदद की, वह किन वाहनों में यात्रा करता था, आदि। उसने पुलिस को उन लोगों के बारे में जानकारी दी जिन्होंने उसकी मदद की थी। इन 5 लोगों में प्रशांत पडवेकर, धीरज चौधरी, हिक्जात अली और राजू के नाम सामने आए हैं।

पडवेकर मुख्यमंत्री कार्यालय का व्यक्ति!

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए लोंढ़े ने दावा किया कि पडवेकर मुख्यमंत्री कार्यालय का व्यक्ति है और वह कोरटकर के साथ था। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से इस पर स्पष्टीकरण देने की भी मांग की। लोंढ़े को पता था कि पडवेकर मुख्यमंत्री कार्यालय का व्यक्ति नहीं है। हालाँकि, उन्होंने जानबूझकर आरोप लगाए और इस तरह सामाजिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की। कुकड़े ने मांग की कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। प्रवीण दटके, महासचिव गुड्डू त्रिवेदी, राम अम्बुलकर, श्रीकांत अगलावे, अर्चना देहानकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Complaint filed against congress spokesperson atul londe nagpur bjp demands action against those making false allegations against cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 06:47 PM

Topics:  

  • Congress
  • Devendra Fadnavis
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो…’, कांग्रेस की रैली में PM के खिलाफ विवादित नारे, देखें VIDEO

2

WEF दावोस 2026: फडणवीस-नायडू समेत 4 CM और अंबानी-टाटा सहित 100+ CEO करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

3

खरगे साहब सिर्फ नाम के अध्यक्ष, राहुल गांधी डुबो रहे कांग्रेस, शाहनवाज हुसैन ने लगाई विपक्ष की क्लास

4

Nagpur: परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित ‘वंदे मातरम्’ उद्यान का लोकार्पण, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.