‘नहीं लेना तो रख दीजिए’ नागपुर में ठंडे पेय पर दुकानदारों की मनमानी, ग्राहकों से खुलेआम ओवरचार्जिंग
Nagpur MRP Violation: नागपुर में गर्मी के बीच बोतलबंद पेय पदार्थ एमआरपी से अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्राहक संगठनों में नाराजगी बढ़ रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
एमआरपी से ज्यादा वसूली, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Consumers Cold Drinks Price: नागपुर हलाकान करती गमों में ठंडक पहुंचाने वाले बोतल बंद पेय पदार्थों के लिए शहर में इस समय दुकानदारों द्वारा एमआरपी से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। किराना दुकानों, जनरल स्टोर, डेली नीड्स से लेकर छोटी-छोटी टपरियों में भी दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम ग्राहकों से वसूले जा रहे हैं। इस मनमानी को लेकर ग्राहक संगठनों में नाराजगी है। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। नापतौल विभाग मौनी बाबा बनकर तमाशा देख रहा है।
दुकानों को नियमित विजिट करने की बजाय अधिकारी एसी रूम में बैठक आराम कर रहे हैं, जबकि हर रोज ग्राहक की जेब पर मनमाने शुल्क अदा करने का बोझ बढ़ रहा है। कुछ ग्राहक संगठनों और खुद अनेक ग्राहकों ने बताया कि जिस पेय पदार्थ का दाम 20 रुपए एमआरपी प्रिंटेड है, उसके लिए 25 रुपए वसूले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर: पांचपावली क्रॉसिंग पर बढ़ा खतरा, बजता रहता सायरन अनसुना करते चालक
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
कुछ ग्राहकों ने बताया कि दुकानदार से रेट को लेकर आपत्ति जताने पर वह कहते हैं, ‘नहीं लेना है तो वापस रख दीजिये।’ यह मनमानी ग्राहकों के साथ हर दिन हो रही है। गर्मी में बोतल बंद पेय पदार्थों की मांग ज्यादा होती है। दुकानदार इसका फायदा उठाकर एमआरपी से अधिक दाम में इसे बेच रहे हैं।
तय कीमत से ज्यादा लेना नियम के विरुद्ध
कुछ ग्राहक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राहकों के हित में नियम बनाए गए हैं। सरकार ने ग्राहकों के संरक्षण का वादा किया है लेकिन वास्तव में ग्राहकों से लूट हो रही है। नियम अनुसार एमआरपी से अधिक दाम पर वस्तु नहीं बेचीं जा सकती लेकिन किराना दुकान, डेली नीड्स, टपरियो, जनरल स्टोर में भी एमआरपी से अधिक दाम में पेय पदार्थ बेचे जा रहे हैं, जबकि यह नियम के विरुद्ध है।
