नागपुर में विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोचों ने खुद साफ किया कचरा, सफाई देख मुरीद हुए लोग; देखें VIDEO
CJP Protest Nagpur: नागपुर के संविधान चौक पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुद की जगह की सफाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा VIDEO, लोग बोले सीखें बड़े नेता।
- Written By: गोरक्ष पोफली
प्रदर्शन स्थल साफ करते कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party Workers Cleaning Video: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के संविधान चौक पर हाल ही में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने न केवल राहगीरों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी प्रशंसा की लहर पैदा कर दी है। अक्सर राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों के बाद आयोजन स्थलों पर गंदगी और कूड़े का अंबार लग जाता है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने एक नई मिसाल पेश की है। 16 जून को हुए अपने विरोध प्रदर्शन के समापन के बाद, इन युवाओं ने धरना स्थल की खुद सफाई की, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
संविधान चौक पर ‘कॉकरोच’ शक्ति का प्रदर्शन
नागपुर के ऐतिहासिक संविधान चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पूरे विदर्भ क्षेत्र से कॉकरोच शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ-साथ नितेश कराले मास्तर और सत्यपाल महाराज जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। लेकिन चर्चा का विषय प्रदर्शन का मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदर्शन के बाद का उनका आचरण बन गया है।
गंदगी फैलाई नहीं, सफाई कर जीता दिल
जैसे ही विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ, वहां मौजूद लड़के और लड़कियों ने अपने हाथों में कचरा बीनने वाले थैले उठा लिए। सड़क पर गिरी गंदगी और प्रदर्शन के दौरान जमा हुए कूड़े को उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ साफ किया। संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस दृश्य का वीडियो कॉकरोचेस ऑफ नागपुर कैप्शन के साथ साझा किया। देखते ही देखते यह वीडियो हजारों लोगों तक पहुंच गया। नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक हैं; कई लोगों का कहना है कि जिन्हें अब तक वे इमैच्योर या बचकाना समझ रहे थे, उन युवाओं ने अपनी सूझबूझ से बड़ों-बड़ों को मात दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
ठाणे रिंग मेट्रो: विरोध के बीच पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्र के पास पहुंची 12,220 करोड़ की परियोजना की फाइल
गड़चिरोली में फिर नक्सली आहट से हड़कंप, कुंडम गांव के पास मिले आयरन ओर परियोजना विरोधी बैनर व पर्चे
बाल-बाल बचे लोग! ठाणे के कल्याण में जर्जर इमारत गिराते समय अचानक सड़क पर आ गिरा मलबा; गनीमत की कोई जनहानि नहीं
Cockroaches of Nagpur ❤️ pic.twitter.com/KUYaEAMdsG — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 17, 2026
राजनीतिक शुचिता की नई परिभाषा?
यह घटना उस समय सामने आई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर और दलबदल जैसे मुद्दों पर घमासान मचा हुआ है। जहां बड़े नेता एक-दूसरे पर राजनीतिक व्यभिचार और ऑपरेशन बाजार जैसे आरोप लगा रहे हैं, वहीं इन युवाओं ने जमीन पर उतरकर नागरिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, अगर हमारे देश के बड़े राजनेता भी इन युवाओं जैसी समझदारी दिखाएं और केवल सत्ता के बाजार की चिंता न कर जनता के असल मुद्दों जैसे सूखा, पानी और बेरोजगारी पर ध्यान दें, तो देश की सूरत बदल सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘शादी किसी के साथ, फिर भागना किसी और के साथ…’; दलबदल की राजनीति पर भड़के रोहित पवार, बताया हर सांसद का रेट
इस वीडियो ने निश्चित रूप से कई लोगों की सोच बदल दी है। यह संदेश साफ है कि विरोध केवल शोर मचाने का नाम नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संपदा और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना भी सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।
