विदर्भ में मरीजों के लिए सहारा बना CM राहत कोष, नागपुर संभाग में सहायता की समीक्षा, आंकड़े आए सामने
CM Relief Fund: महाराष्ट्र में गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत कोष की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत कई तरह की योजनाएं सरकार ने उपलब्ध कराई है।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
Nagpur News: राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ एक बड़ा सहारा बन गया है। पिछले सात महीनों में, मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ से नागपुर संभाग में 1582 मरीजों को 13 करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सुझाव पर, कागज रहित और डिजिटल प्रणाली के तहत जिला प्रकोष्ठों की स्थापना की गई है ताकि मरीजों को मंत्रालय आने की जरूरत न पड़े।
मरीजों को सबसे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम या धर्मार्थ अस्पतालों जैसी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। अगर इन योजनाओं के जरिए इलाज संभव नहीं है, तो इससे जुड़े अस्पताल से मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष प्रकोष्ठ में आवेदन किया जा सकता है।
मरीजों को ज्यादा-से-ज्यादा मदद
इससे सरकारी योजनाओं का उपयोग सुनिश्चित होता है और धनराशि वास्तविक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचती है। पेपरलेस व्यवस्था, जिला प्रकोष्ठों की स्थापना और राज्य भर में हुए विभिन्न सकारात्मक बदलावों के कारण, जरूरतमंद मरीजों तक समय पर मदद पहुंच रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में प्रकोष्ठ का काम पारदर्शी तरीके से हो रहा है और धनराशि वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रही है। भविष्य में जरूरतमंद मरीजों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जाएगी, ऐसा मुख्यमंत्री सहायता कोष और धर्मार्थ अस्पताल सहायता प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने बताया।
नागपुर संभाग में सहायता की समीक्षा (1 जनवरी से 31 जुलाई 2025)
| जिला | रोगी संख्या | सहायता राशि |
|---|---|---|
| नागपुर | 1396 | 12,16,82.000 |
| वर्धा | 41 | 39.55.000 |
| भंडारा | 31 | 29,35,000 |
| गोंदिया | 50 | 39.00,000 |
| चंद्रपुर | 54 | 47,48,000 |
| गढ़चिरौली | 9 | 19,00,000 |
आवश्यक दस्तावेज
- मरीज का आधार कार्ड और राशन कार्ड
- यदि मरीज भर्ती है तो जियो टैग की गई फोटो (अनिवार्य)
- तहसील आय प्रमाण पत्र (1.60 लाख से कम)
- मेडिकल रिपोर्ट और व्यय प्रमाण पत्र
- एफआईआर (दुर्घटना पीड़ितों के लिए)
- जेडटीसीसी रसीद (अंग प्रत्यारोपण के लिए)
- सभी दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेंट में निम्नलिखित ईमेल पर भेजें: aao.cmrf-mh@gov.in अधिक जानकारी के लिए, टोल-फ्री नंबरः 103 103 9321
यह भी पढ़ें – गर्भवती महिला के साथ ही परिजनों को भी ‘वेदना’, मेडिकल में अब भी अव्यवस्था, प्रशासन भी बेबस
20 गंभीर बीमारियों का समावेश
- कॉक्लियर इम्प्लांट (2 से 6 वर्ष की आयु)
- हृदय, यकृत, गुर्दे, फेफड़े, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण
- कैंसर (शल्य चिकित्सा, कीमोथेरेपी, विकिरण), सड़क दुर्घटनाएं, बाल चिकित्सा सर्जरी, कूल्हे और घुटने का प्रतिस्थापन, मस्तिष्क रोग, डायलिसिस, लिगामेंट्स, जलने /विद्युत दुर्घटना के मरीज नवजात शिशु, शिशु रोग आदि।
