पहला चरण खत्म, नागपुर में 11वीं प्रवेश का ट्रेंड साफ; सबसे ज्यादा छात्रों की पसंद बना साइंसc
Nagpur Education News: नागपुर में 11वीं प्रवेश के पहले चरण में 14,839 विद्यार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित किया है। इनमें सबसे अधिक 8,655 छात्रों ने विज्ञान संकाय को चुना है।
- Written By: अंकिता पटेल
11वीं प्रवेश, नागपुर शिक्षा, विज्ञान संकाय, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Education Class 11 Admission: नागपुर केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा 11वीं में प्रवेश के पहले चरण में अब तक 14 हजार से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक छात्रों ने विज्ञान संकाय को चुना है। प्रथम चरण बुधवार को समाप्त हो रहा है जिसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
11वीं प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया मई की शुरुआत में शुरू हुई थी लेकिन 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद इसमें तेजी आई। हालांकि पंजीकरण और विकल्प भरने के पहले ही दिन तकनीकी समस्या के कारण वेबसाइट ठप हो गई थी जिससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई।
इसके चलते आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई। अब तक लगभग 25,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जिनमें से 14,839 छात्रों का प्रवेश केवल नागपुर जिले में पूर्ण हो चुका है। इनमें 8,655 विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय में प्रवेश लिया है जो सबसे अधिक है। वहीं कोटा श्रेणी के तहत 967 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
बड़ी संख्या में सीटें रहेंगी खाली
पिछले वर्ष जिले में उपलब्ध लगभग 98,000 सीटों में से 41,000 से अधिक सीटें खाली रह गई थीं। इसके बावजूद इस वर्ष 11वीं कक्षा में एक लाख से अधिक सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। पिछले साल करीब 47 प्रतिशत सीटें रिक्त रहने के बावजूद इस बार लगभग 2,000 सीटें और बढ़ाई गई हैं। शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि इस वर्ष भी करीब 50,000 सीटें खाली रह सकती हैं जिससे उपलब्ध सीटों और विद्यार्थियों की संख्या के बीच असंतुलन की स्थिति बनी रह सकती है।
विभाग में 40,000 से अधिक प्रवेश
राज्य में पुणे और मुंबई के बाद नागपुर विभाग में सबसे अधिक 40,526 प्रवेश हुए हैं। इनमें 38, 106 प्रवेश कैप राउंड के माध्यम से तथा 2,420 प्रवेश कोटा श्रेणी के अंतर्गत हुए हैं। विभाग के 6 जिलों में से नागपुर जिले में विज्ञान संकाय और चंद्रपुर जिले में कला संकाय में सबसे
अधिक प्रवेश दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- परीक्षा अव्यवस्था पर नागपुर विश्वविद्यालय में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा विभाग पर उठाए सवाल
दूसरे चरण की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। इसके तहत महाविद्यालयों द्वारा रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को पहले चरण में आवंटित कॉलेज पसंद नहीं है वे दूसरे चरण में पुनः अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकेंगे, विद्यार्थियों को 3 चरणों तक विकल्प बदलने की सुविधा मिलेगी। वहीं 5वां चरण केवल छात्राओं के लिए आयोजित किया जाएगा।
