ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट: रोमांचक भिड़ंत के बाद फाइनल में CISF दिल्ली और MEG बेंगलुरु
CISF Delhi Vs MEG Bengaluru Final: 10वें हाजी माजिद अहमद मज्जू सेठ ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में CISF दिल्ली व MEG बेंगलुरु ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Football Tournament Nagpur: 10वें हाजी माजिद अहमद मज्जू सेठ ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में शनिवार को मिलिट्री फुटबॉल ग्राउंड, कामठी में ज़बरदस्त रोमांच देखने को मिला। हर पास, हर अटैक और हर मूवमेंट पर दर्शकों की तालियों के साथ धड़कनों की रफ्तार भी बढ़ती रही। तीखे और संघर्षपूर्ण मैचों के बाद CISF दिल्ली और MEG एंड सेंटर बेंगलुरु ने फाइनल में प्रवेश किया।
पहला सेमीफाइनल CISF दिल्ली और J&K बैंक कश्मीर के बीच खेला गया। मैच लंबे समय तक गोलरहित रहा, लेकिन 55वें मिनट में संतोष ने शानदार गोल करते हुए दिल्ली को बढ़त दिलाई। इसके बाद कश्मीर ने बराबरी के गोल के प्रयासों को तेज किया, पर दिल्ली की मजबूत डिफेंस दीवार बनकर खड़ी रही। मुकाबला 1-0 से CISF दिल्ली के नाम रहा।
आख़िरी मिनटों तक सांसें थाम देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले
दूसरे सेमीफाइनल में MEG एंड सेंटर बेंगलुरु का सामना रेड आर्मी बेंगलुरु से हुआ। यह मैच भावनाओं, ऊर्जा और जोश से भरपूर रहा। इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में डी.सी. किमा ने पहला गोल दागते हुए मैच का टेंपो पलभर में बदल दिया। फिर 48वें मिनट में शरथ ने दूसरा गोल कर बढ़त मजबूत कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
SIR अभियान के ढीले रवैये पर DPC बैठक में हंगामा: उत्तर और मध्य नागपुर की उपेक्षा पर विधायकों का फूटा गुस्सा
ये भी पढे़: कर नहीं भरने पर उपसरपंच समेत 4 सदस्य अयोग्य, केसलवाड़ा-पालोरा ग्रामपंचायत का मामला
फाइनल मुकाबला : 30 नवंबर 2025
रेड आर्मी की ओर से अजित ने 71वें मिनट में शानदार गोल किया और मुकाबला रोमांच के चरम पर पहुँचा दिया, लेकिन बराबरी का गोल नहीं हो सका। MEG एंड सेंटर ने यह मैच 2-1 से जीतकर खिताबी जंग में प्रवेश किया। अब सभी की निगाहें रविवार को होने वाले बड़े फाइनल पर हैं, जहां CISF दिल्ली और MEG एंड सेंटर बेंगलुरु आमने-सामने होंगी।
