Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट

Nagpur Koradi Murder: नागपुर के कोराडी में पान टपरी पर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सिगरेट पीते समय पैर लगने पर हुए झगड़े में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 21, 2026 | 08:05 AM

कोराडी हत्या, (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Late Night Incident: नागपुर कोराडी थाना क्षेत्र में भारत फर्नीचर के पास पान की टपरी पर सिगरेट पीते समय एक युवक का पैर दूसरे को लग जाने से शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ बजे की है। घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों में से नाबालिग समेत 4 को अरेस्ट कर लिया। मृतक का नाम शिवकृष्ण धाम, कोराडी निवासी शुभम राजेश बेसरे बताया गया है, जबकि उसके जख्मी साथी का नाम अतुल बलराम इवनाते (25) है। पुलिस ने दहेगांव निवासी हर्षल तेजराम नारे (24), जरीपटका निवासी व्यंकटेश विक्रम बडेल (22) और मयंक मुन्ना मनपे (21) के अलावा एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोराडी निवासी तेजस उर्फ कोला प्रमोद झोडापे (22), जरीपटका निवासी प्रिंस उर्फ तृषित संजय चावरे (20), मोहित धीरज रामटेके (22) और पीयूष अतुल डोंगरे (20) की तलाश कर रही है।

जमानत पर छूटा था तेजस

जानकारी के अनुसार, शुभम मजदूरी करता था। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे नागपुर-कोराडी सर्विस रोड के किनारे भारत फर्नीचर के पास शुभम और अतुल पान की टपरी पर सिगरेट पी रहे थे, वहां एनपीडीए के अपराध में कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया तेजस अपने अन्य साथी हर्षल और पीयूष के साथ खड़ा था।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का जोरदार प्रदर्शन, जिलेभर में बंद रहे मेडिकल स्टोर्स

नासिक में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज

नासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित

नवभारत संपादकीय: दहेज हत्याओं का कलंक कब तक? देश में महिला सुरक्षा पर सवाल

सिगरेट पीते समय अतुल का पैर तेजस को लग गया। इस बात को लेकर तेजस ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ समय बाद झगड़ा शांत हो गया लेकिन तेजस ने फोन कर अपने साथियों मयंक, प्रिन्स और मोहित को बुला लिया, उनके साथ एक नाबालिग साथी भी था।

चाकू, लकड़ी के डंडे से किया हमला

मामला शांत समझकर शुभम और अतुल घर जा रहे थे कि 8 लोगों ने रंजिश मन में रखकर आपस में साजिश करते हुए पत्थर, धारदार चाकू और लवाड़ी के डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में शुभम के सिर पर गभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं अतुल भी बीचबचाव के प्रयास में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:-21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को मेयो अस्पताल लेकर गये लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया, अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हर्षल, व्यंकटेश, मयंक को निरफ्तार कर लिया है तथा नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Cigarette dispute koradi murder youth killed nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 08:05 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Murder
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.