बिट क्वाइन में निवेश के नाम पर चूना लगाया
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
नागपुर. बिट क्वाइन में पैसा निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच देकर साइबर ठग ने एक युवक को चूना लगा दिया. साइबर पुलिस स्टेशन ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी क्षितिज विकास गुप्ता (23) की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.
विगत 26 जून की शाम बायन्सा ऑडेल नामक व्यक्ति की आईडी से क्षितिज के इंस्टाग्राम पर मैसेज आया. इस मैसेज में बिट क्वाइन में पैसा निवेश करने पर अच्छे रिटर्न मिलने का झांसा दिया गया. माइनिंग प्राफिट बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने की जानकारी दी गई.
क्षितिज ने पैसा निवेश करने की इच्छा जाहिर की. आरोपी ने उसे एक एप्लिकेशन का लिंक भेजा. क्षितिज ने एप्लिकेशन डाउनलोड की. समय-समय पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में 13.17 लाख रुपये जमा करने को कहा गया.
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु बिटकॉइन स्कैम: डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार के करीबी विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी
क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini में बड़ा भूचाल, 200 कर्मचारियों की छुट्टी, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया से कारोबार समेटेगी कंपनी
बिटकॉइन क्रैश से ट्रंप को करारा झटका, एक ही दिन में ₹9800 करोड़ की संपत्ति साफ
डॉलर से बिटकॉइन तक..काला धन ऐसे होता था सफेद! संभाजीनगर में साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा
क्षितिज ने पैसा निवेश तो किया लेकिन कोई रिटर्न नहीं मिला. अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी और ज्यादा रकम की मांग करने लगा. आखिर परेशान होकर क्षितिज ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी.
