बेंगलुरु बिटकॉइन स्कैम: डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार के करीबी विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी
Bengaluru News: डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार के करीबी विधायक एन. ए. हैरिस के बेटे मोहम्मद नलपाड के घर और ऑफिस में छापेमारी की गई है। एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई बिटकॉइन स्कैम को लेकर की गई है।
- Written By: अमन मौर्या
प्रवर्तन निदेशालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bengaluru Bitcoin Scam: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को बिटकॉइन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में राज्य के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार के करीबी विधायक एन. ए. हैरिस के बेटे मोहम्मद नलपाड के घर और ऑफिस में छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे कार्रवाई शुरू की। इस दौरान ईडी ने घर में रखे कागजों और कंप्यूटर के रिकॉर्ड्स को गहनता से चेक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई बिटकॉइन स्कैम को लेकर की गई है।
करीब 6 साल पुराने मामले में ईडी द्वारा यह छापेमारी की गई है। मामले में जांच एजेंसी को साढ़े चार करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिली है। जांच एजेंसी का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है, कि कहीं यह लेनदेन बिटकॉइन से तो नहीं जुड़ा है।
2024 में भी हुई थी जांच
मोहम्मद नलपाड से इसी केस को लेकर जून 2024 में भी CID और SIT की टीम लंबी पूछताछ कर चुकी है। उसी पूछताछ से मिले अहम जानकारी के आधार पर ही ईडी अब यह जांच कर रही है कहीं इस लेनदेन में मनी लॉन्ड्रिंग तो नहीं की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
नगर पालिका भर्ती घोटाला: ममता के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को HC से बड़ा झटका, ED की ECIR रद्द करने की मांग खारिज
कर्नाटक में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े दो युवक UAPA के तहत गिरफ्तार
ऑनलाइन लगेगी हाजिरी… देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कनार्टक में DK का एक्शन
हैकर से जुड़ रहे नाम
जांच एजंसियों ने जांच में पाया कि श्रीकी नाम का एक हैकर भी इस मामले से जुड़ा है। हैकर श्रीकी पर साल 2017 में दुबई में एक क्रिप्टो एक्सचेंज को हैक करने का आरोप है। जांच एजेंसी को अंदेशा है कि अलग-अलग कई चैनलों के जरिए हैक किए गए बिटकॉइन को ट्रांसफर किया गया था। मोहम्मद नलपाड और उनके करीबियों के तार उस मामले से जुड़े हैं या नहीं। इसकी जांच करने के लिए ईडी अब विधायक और उनके बेटे के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री से जुड़े तार
बिटकॉइन स्कैम से जुड़े स्कैम में विधायक के परिवार के अलावा कई पावरफुल लोगों के नाम भी जुड़ रहे हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान भी घेरे में आए हैं। हकीब खान के जयनगर वाले आवास पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी कर तलाशी की है। यह कार्रवाई उनके बैंक खातों से होने वाली संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद हुई है। जांच अधिकारियों ने बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन डीटेल्स को बारीकी से चेक किया, जिससे कि स्कैम से जुड़े खेल का सच सामने आ सके।
ये भी पढ़ें- बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर होगा, ममता के गढ़ में खिलेगा कमल; हिमंता बिस्वा सरमा ने ठोका दावा
CID-CCB भी कर चुकी है जांच
इस केस में ईडी से पहले बेंगलुरू पुलिस की CCB और CID की टीम भी जांच कर चुकी है। पहले हुई जांच से मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने यह जांच शुरू की। जांच में ईडी की टीम ने शहर मे 12 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। छापेमारी में जांच अधिकारियों ने कंप्यूटर डेटा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल जांच जारी है।
