नागपुर से बावनकुले का उद्धव को जवाब: महाराष्ट्र को विकसित कर रहे फडणवीस, ठाकरे पहले अपना राजनीतिक भविष्य बचाएं
Nagpur Chandrashekhar Bawankule: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस के बजाय अपनी पार्टी और उसके भविष्य की चिंता करनी चाहिए।
- Written By: अंकिता पटेल
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Bawankule Uddhav Thackeray: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस बयान पर पलटवार किया किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री बने तो उनका पूरा समर्थन होगा। बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक भविष्य की चिंता करने की बजाय उद्धव ठाकरे को अपने दल की चिंता करनी चाहिए।
उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके दल के नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि फडणवीस में महाराष्ट्र को विकसित राज्य बनाने की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के बजाय अपने राजनीतिक भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।
शिवसेना को कांग्रेस ने किया कमजोर
बावनकुले ने कहा कि बीजेपी ने हिंदुत्व की विचारधारा के आधार पर अपना राष्ट्रीय अस्तित्व बनाया है और पार्टी सत्ता या धन के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा के लिए काम करती है। इसके विपरीत उद्धव ठाकरे ने अपने विचार कांग्रेस के साथ जोड़ दिए हैं और कांग्रेस ने ही उनकी पार्टी को कमजोर करने का काम किया। अब उनके पास केवल आलोचना करने के सिवाय कुछ नहीं बचा है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में शाहू महाराज जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नशामुक्ति रैली भी निकाली गई
Pune Weather Update: दुकानों में पानी, फसलें बर्बाद, बिजली का खंभा गिरा; कई गांवों में किसानों के खिले चेहर
वसई-विरार में पहली तेज बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव
नागपुर स्मार्ट मीटर विवाद: RTI का बड़ा खुलासा, मौजूदा मीटर बदलना कितना जरूरी?
वे केवल अपनी नाराजगी और भय के कारण भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने यह फैसला दे दिया है कि हिंदू हृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे की विचारधारा को डीसीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी आगे बढ़ा रही है। फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के 14 करोड़ लोगों को विकसित राज्य देने की क्षमता है। इसलिए उनके मार्ग में कोई भी आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
300 करोड़ रुपये से सुधरेंगी मनपा शालाएं
उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष जिला योजना समिति के माध्यम से मनपा स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। बंद होने की स्थिति में पहुंच चुके स्कूलों को फिर से सशक्त बनाना, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए है।
288 विस क्षेत्रों में ‘शिवाजी महाराज राजस्व अभियान’
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 22 जुलाई को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर राजस्व विभाग की ओर से राज्य के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न राजस्व सेवाएं नागरिकों के घर-घर तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पांधन रास्ते योजना के तहत अगले 4-5 वर्षों में राज्य की प्रमुख पांचन सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें:-40 करोड़ के भुगतान पर विवाद, नागपुर में 1 जुलाई से बिजली ठेकेदारों का काम बंद, बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आरटीओ के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संदर्भ में कहा कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से फिर चर्चा की जाएगी। सेवानिवृत्ति के बाद भी कुछ अधिकारी प्रभाव बनाए हुए है और भ्रष्टाचार से संबंधित लगभग 140 शिकायते प्राप्त हुई हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों के माध्यम से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
