यवतमाल में शाहू महाराज जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नशामुक्ति रैली भी निकाली गई
Yavatmal Social Justice Day: यवतमाल में सामाजिक न्याय दिवस समारोह में पालकमंत्री संजय राठौड़ ने शाहू महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए।
- Written By: केतकी मोडक
पालकमंत्री संजय राठौड़ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए (सोर्स - फोटो नवभारत)
Yavatmal Shahu Maharaj Social Justice Day: राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की समाजसेवा आज भी प्रेरणादायी है। उनके जीवन चरित्र का अध्ययन आज की युवा पीढ़ी को अवश्य करना चाहिए। जो राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को समझ लेगा, वह निश्चित रूप से महाराष्ट्र को भी समझ सकेगा। यह प्रतिपादन जिले के पालकमंत्री संजय राठौड़ ने किया। वे राजर्षि शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा जिला परिषद के वसंतराव नाईक सभागार में आयोजित सामाजिक न्याय दिवस समारोह तथा नशामुक्ति सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस अवसर पर उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे, युवराज मेहेत्रे, जालिंदर आभाळे, समाज कल्याण सहायक आयुक्त मंगला मुन, शिक्षा अधिकारी किशोर पागोरे, पूर्व जिला परिषद सदस्य यशवंत पवार, श्रीधर मोहोड, हरिहर लिंगमवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
संजय राठौड़ ने राजर्षि शाहू महाराज को श्रद्धांजलि
पालकमंत्री संजय राठौड़ ने राजर्षि शाहू महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में प्रजा के राजा थे। उन्होंने सदैव जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन चलाया। वे सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था के वास्तविक जनक थे। उन्होंने पिछड़े वर्गों को शासकीय सेवाओं में आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, शिक्षा का व्यापक प्रसार किया तथा बहुजन समाज को सशक्त बनाया। इसके साथ ही अस्पृश्यता उन्मूलन, महिलाओं के सम्मान, किसानों और कमजोर वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को भी हर समय सहयोग प्रदान किया।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Weather Update: दुकानों में पानी, फसलें बर्बाद, बिजली का खंभा गिरा; कई गांवों में किसानों के खिले चेहर
वसई-विरार में पहली तेज बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव
नागपुर स्मार्ट मीटर विवाद: RTI का बड़ा खुलासा, मौजूदा मीटर बदलना कितना जरूरी?
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड! मंगेतर ने क्यों फाड़ा केतन का पासपोर्ट? बाली ट्रिप का सच आएगा सामने
इस अवसर पर उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे ने राजर्षि शाहू महाराज के जीवन एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रास्ताविक समाज कल्याण सहायक आयुक्त मंगला मुन ने किया तथा आभार प्रदर्शन योगेश मेहेत्रे ने किया।
मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्ता पुरस्कार प्रदान
पालकमंत्री के हाथों मेधावी विद्यार्थियों को राजर्षि शाहू महाराज गुणवत्ता पुरस्कार प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को यह पुरस्कार दिए गए। साथ ही स्वाधार योजना के लाभार्थियों तथा विवाद निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का पालकमंत्री संजय राठौड़ के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ेंः- कहाँ से आए तुम…नागपुर में बादलों की मेहरबानी, शाम की बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इससे पूर्व, अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग तथा ‘मेरा युवा भारत’ कार्यालय द्वारा शहर में एक जनजागरूकता बाइक रैली भी निकाली गई थी।
