Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2009 में जनसंख्या 7,59,68,000 कैसे हो गई? बावनकुले ने राहुल गांधी पर दागा सवाल तो मैदान में उतरे वडेट्टीवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मच गया। राहुल गांधी के बयान पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी पर सवालों की झड़ी लगा दी, जिसके बाद वडेट्टीवार भी मैदान में उतरे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 07, 2025 | 08:38 PM

चंद्रशेखर बावनकुले-राहुल गांधी-विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में अच्छी सफलता के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। तभी से कांग्रेस चुनाव में घोटाले का आरोप लगा रही है। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग हर मंच से महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर धांधली के आरोप लगा रहे हैं।

अब उन्होंने एक अखबार में दिये लेख में अचानक 41 लाख बढ़े हुए वोटों पर संदेह जताते हुए कुछ खास बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए समझाया है कि किस तरह धांधली कर भाजपा ने चुनाव जीता। उसके बाद से एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने-सामने आ गए हैं।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उन पर ही सवाल दागा कि वर्ष 2009 के लोस चुनाव के बाद हुए विस चुनाव में 30 लाख वोटर्स बढ़े थे। उस समय क्या कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर घोटाला किया था। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने लेख में उनके कामठी विस क्षेत्र में बढ़े हुए वोटों का उदाहरण दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

छोटे अस्पतालों पर नियमों का बोझ अन्यायपूर्ण: IMA ने बावनकुले से की मुलाकात, MPCB नियमों पर उठाए सवाल

चुनाव में खर्च हो रहा भ्रष्टाचार का पैसा! वडेट्टीवार ने बताया महाराष्ट्र की राजनीति का ‘असली चेहरा’

भ्रष्ट जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, राहुल गांधी ने गिनाईं BJP की ‘नाकामियां’

Amit Thackeray का सीएम फडणवीस को भावुक पत्र, सरवदे हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

हार छिपाने के लिए दूसरों को दोष देना बंद करो

बावनकुले ने कहा कि अप्रैल 2009 के लोकसभा चुनाव में 7,29,54,000 मतदाता थे। अक्टूबर में जब विस चुनाव हुए तब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7,59,68,000 हो गयी। मात्र 5 महीनों में 30 लाख वोटर्स बढ़ गए थे। उन्होंने सवाल किया कि तब आपका चुनाव आयोग पर विश्वास था या फिर कांग्रेस-आयोग की मिलीभगत थी? क्या आप ने तब घोटाला किया था, इसका जवाब दें।

उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 का चुनाव कांग्रेस जीती। तब कोई सवाल खड़ा नहीं हुआ लेकिन आज हार गए और राज्य की जनता ने आपको बिठा दिया तो रोना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की आधी-अधूरी जानकारी देकर देश में संभ्रम फैलाने का निरर्थक प्रयास नहीं करें। अपनी हार के लिए दूसरों को दोष देना बंद करने की बजाय आत्मपरीक्षण करें। महाराष्ट्र के बाद अब बिहार की जनता भी आपको सबक सिखाने वाली है। बार-बार झूठ बोलकर राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं। जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।

कामठी के 3 चुनावों का अध्ययन करें

बावनकुले ने कहा कि केवल कामठी के पिछले 3 विधानसभा चुनाव का अध्ययन करेंगे तो हार का कारण समझ में आ जाएगा। चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर मतदाताओं का पंजीयन किया। कामठी विस में ही कांग्रेस ने अपने बूथ में 17,000 मतदाताओं का पंजीयन किया है। कामठी के ट्रेंड का ही अध्ययन करेंगे तो कांग्रेस को हार का कारण समझ में आ जाएगा।

वडेट्टीवार ने डिबेट के लिए ललकारा

विधानसभा में कांग्रेस पक्षनेता विजय वडेट्टीवार भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने तो बावनकुले को इस विषय पर डिबेट के लिए ललकारा। वडेट्टीवार ने कहा कि वर्ष 2014 और 2009 के चुनाव में वोटिंग का समय खत्म होने के बाद लगभग 3 प्रतिशत ही मतदान बढ़ने का आंकड़ा है जबकि 2024 में वोटिंग का समय खत्म होने के बाद यह लगभग 8.74 प्रतिशत बढ़ा है। राहुल गांधी ने कामठी का उदाहरण देते हुए सवाल किया है कि 5 महीनों में 35 हजार बढ़े हुए वोट कहां से आए। इसका खुलासा करने की जरूरत है।

एकनाथ शिंदे का विमान उड़ाने से पायलट ने किया मना

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव जीतने के लिए बेईमानी की गई। राहुल गांधी ने जो कहा है वह सही है। अगर भाजपा में दम है तो इसका खुलासा करे। उन्होंने बावनकुले को जवाब देते हुए कहा कि झूठे आंकड़े देकर दिशाभूल कर रहे हैं। अगर दम है तो इस विषय पर डिबेट के लिए सामने आएं।

Chandrashekhar bawankule on rahul gandhi maharashtra assmebly elections wadettiwar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2025 | 08:38 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra Politics
  • Rahul Gandhi
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.