शादी में दिखा ‘रहमान डकैत’ का हमशक्ल, डांस देख लोग बोले- 50% डाउनलोडेड!

Rehman Dacoit Lookalike Viral Video : शादी में ‘रहमान डकैत’ के हमशक्ल का डांस वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
A lookalike of Rehman Dacoit was seen dancing at a wedding, video goes viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rehman Dacoit Lookalike in Indian Wedding : सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के हमशक्ल अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। इस बार लोगों को Dhurandhar: The Revenge के चर्चित किरदार ‘रहमान डकैत’ का हमशक्ल देखने को मिला है।

यह किरदार फिल्म में अक्षय खन्ना ने निभाया था, जिसकी एक्टिंग और स्टाइल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म रिलीज के बाद इस किरदार के डांस स्टेप्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

शादी में पहुंचा रहमान डकैत का हमशक्ल

अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शादी समारोह के दौरान एक शख्स बिल्कुल उसी अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसका लुक और स्टाइल काफी हद तक ‘रहमान डकैत’ से मिलता-जुलता है, जिससे लोग उसे उसी किरदार का हमशक्ल बता रहे हैं।

खास बात यह है कि वह शख्स भी उसी तरह के डांस मूव्स करता है, जो फिल्म में दिखाए गए थे। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वायरल वीडियो को X (Twitter) पर @CR8CHOUDHARY नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है, “रहमान 50% डाउनलोडेड।” वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं।

किसी ने लिखा कि “रहमान डकैत को शादी में किसने बुलाया?”, तो किसी ने कहा “मीशो से ऑर्डर किया हुआ रहमान।” यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी और ह्यूमर का कोई मुकाबला नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com