चाणक्यपुरम-नरसाला में पाइप स्टॉक में भीषण आग, सैकड़ों प्लास्टिक पाइप जलकर राख
Fire Accident In Nagpur: नरसाला क्षेत्र में पब्लिक पानी टंकी के पास रखे गार्डरेल के सैकड़ों प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 15 मिनट में आग पर काबू पाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
नरसाला में हुआ अग्निकांड (सौ. सोशल मीडिया )
Chanakyapuram Narsala Fire News: चाणक्यपुरम और नरसाला इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पब्लिक पानी टंकी के पास रखे गार्डरेल के सैकड़ों प्लास्टिक और सिंथेटिक पाइप में अचानक आग लग गई।
घटना 01 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। स्थानीय नागरिकों ने देखा कि पाइपों के बड़े स्टॉक से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।
तुरंत घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
चाणक्यपुरम निवासी जितेंद्र मुले ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां महज 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
सैकड़ों प्लास्टिक पाइप हुए जलकर राख
बताया जा रहा है कि इस हादसे में सैकड़ों प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना पास में रखे हजारों पाइप भी लपटों की चपेट में आ सकते थे। आसपास रिहायशी मकान होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
बड़ा हादसा टला
फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता के कारण बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले मैदान में कचरा जलाने के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च से मुआवजा वितरण शुरू
इलाके में इस समय गार्डरेल का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है और बड़ी मात्रा में पाइप खुले में रखे गए थे। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने निर्माण सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने और खुले में कचरा जलाने पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।
