Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेटी को 20 लाख में बेचने का मामला: रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, 3 अरेस्ट, 1 फरार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 30, 2021 | 02:45 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. सगी मां द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को देह व्यापार के लिए 20 लाख रुपये में बेचने के मामले में शुक्रवार को शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा जमुना रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. बालिका को जिस अड्डे पर बेचा गया था पुलिस को वहां 2 तलघर और 1 सुरंग मिली. पुलिस ने यहां से बदनापुर, ग्वालियर (मप्र) निवासी मंगेश महेन्द्र फूलसिंह छारी (38), भीलवाड़ा निवासी कुल्ली कंजर (35) और राजकमल कंजर (56) को गिरफ्तार किया, जबकि मंगेश की पत्नी रीना फरार बताई जा रही है. 

मंगेश चलाता था अड्डा

पीड़िता द्वारा लकड़गंज थाने में अपनी मां समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद ही पुलिस गंभीरता से काम कर रही है. पीड़िता के बयान पर गहनता से कार्य करते हुए शुक्रवार को पुलिस रेड लाइट एरिया में इस अड्डे पर पहुंच गई. यह अड्डा मंगेश ही चलाता था. पुलिस को देखते ही परिसर में हड़कम्प मच गया. इस अड्डे में 2 तलघर मिले जहां देह व्यापार के लिए खरीदी और लाई गईं लड़कियों को छुपाकर रखा जाता था. यहीं उनसे देह व्यापार भी कराया जाता था. अधिक तलाशी में पुलिस को एक सुरंग का भी पता चला जहां से छापेमारी के दौरान आरोपी भागकर अक्सर गिरफ्तारी से बच जाते थे.  

राजकमल की मदद से कुल्ली को बेची थी बेटी

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि मंगेश पीडिता से जबरन देह व्यापार कराता था. आरोपियों में शामिल राजकमल मुख्य रूप से दलाल है. वह लड़कियों का सौदा करवाता था. पीड़िता की मां ने सबसे पहले राजकमल से ही संपर्क किया था. इसके बाद राजकमल ने 20 लाख रुपये में पीड़िता का सौदा करके कुल्ली को बेच दिया था. कुल्ली ने उसे मंगेश के अड्डे पर भेज दिया जहां पीड़िता से देह व्यापार कराया जाता था. इस पूरे मामले में मंगेश की पत्नी रीना भी शामिल है. हालांकि छापेमारी के दौरान रीना मौके पर न होने उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका लेकिन उसे फरार घोषित कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिस और भी गिरफ्तारियां कर सकती है. 

सम्बंधित ख़बरें

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां पर हैं ये घाट

नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका

नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह

मुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने लकड़गंज थाने में अपनी मां समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि देह व्यापार के लिए उसकी खरीद-फरोख्त की गई. उसकी मां ने उसे चौथी बार में 20 लाख रुपये में बेचा था. इससे पहले उसे 2017 में एक रिश्तेदार को बेचा था. उसका रिश्तेदार पीड़िता को मुंबई में डांस बार ले गया लेकिन काम की इच्छा न देखते हुए उसे गांव वापस छोड़ दिया. 1 वर्ष बाद ही मां ने पीड़िता को फिर रिश्तेदार की मदद से 20 लाख रुपये में बेचकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया. 2020 में रिश्तेदारों ने फिर उसे नागपुर के चकलाघर चलाने वाली महिला को बेच दिया. यहां भी उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे  इंजेक्शन दिए जाते थे ताकि वह 16 वर्ष की होने के बावजूद उम्र और शरीर से बड़ी दिखे. इसी दौरान वह एक ग्राहक की मदद से यहां से भाग निकली और गांव चली गई लेकिन अधर्मी मां ने उसे फिर बेचने की मंशा दिखाई तो पीड़िता की दादी ने उसे हौसला दिया और घर से भागने को कहा. पीड़िता अपने 4 वर्षीय भाई के साथ बस में बैठकर नागपुर आई और सीधे लकड़गंज थाने पहुंचकर अपने साथ हुए अत्याचार की व्यथा सुनाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया. आगे जांच जारी है.

Case of selling daughter for 20 lakhs police raid in red light area 3 arrested 1 absconding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2021 | 02:45 AM

Topics:  

  • Ganga Jamuna
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.