नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
Nagpur Murder Case: नागपुर के हिंगना क्षेत्र में शराब की लत और घरेलू विवाद के बीच बड़े भाई ने सोते समय छोटे भाई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो व सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Hingna Crime News: नागपुर शहर में लगातार हत्या की वारदातें सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लगभग रोजाना हत्या की घटना हो रही है। हिंगना थाना क्षेत्र में एक निठल्ले शराबी ने अपने ही भाई को मौत की नींद सुला दिया। सोते समय ही उसने भाई पर खटिया के मोटे बत्ते से हमला किया। इस घटना से आमगांव देवली परिसर में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मृतक कटंगधरा निवासी शुभम बाबूलाल पंधराम (28) बताया गया। पुलिस ने शुभम की मां राईबाई पंधराम (60) की शिकायत पर बड़े बेटे हरिचंद्र बाबूलाल पंधराम (34) के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुभम का 4 वर्ष पहले विवाह हुआ था। घरेलू कलह के चलते पत्नी अलग हो गई और तलाक भी ले लिया। घर में माता-पिता और दोनों भाई साथ रहते थे।
शुभम और पिता बाबूलाल मजदूरी करके घर चलाते थे। हरिश्चंद्र बेरोजगार है और उसे शराब की लत है। वह अपने घर वालों से पैसा लेकर शराब पीता था। इस वजह से शुभम उसे हमेशा फटकार लगाता था। काम-धंधा करने के लिए कहता था। इस बात पर दोनों की लड़ाई होती रहती थी।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
शराब पीकर घर लौटा तो लगाई फटकार
शुक्रवार की रात भी हरिश्चंद्र शराब पीकर घर लौटा। शुभम ने उसे फटकार लगाई और दोनों का विवाद शुरू हो गया। माता-पिता ने दोनों को शांत करने के लिए हरिबंद्र को बाहर जाने के लिए कहा।
भोजन करने के बाद शुभम अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात 12:30 बजे के दौरान हरिश्चंद्र घर लौटा।
शुभम के प्रति उसका रोष कम नहीं हुआ था। उसने पास पड़ा खटिया का बत्ता उठाकर शुभम के सिर पर दनादन वार किए और सोते हुए ही मौत के घाट उतार दिया।
काफी देर तक हरिबंद्र शव के पास ही बैठा रहा। करीब 1 बजे के दौरान मां की नींद खुली तो घटना का पता चला। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास रहने वाले नागरिक भी जमा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा
खबर मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिश्चंद्र को हिरासत में लिया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
शुभम ही माता-पिता का अकेला सहारा था। हरिचंद्र वैसे भी कोई काम-धंधा नहीं करता है। एक बेटे की मौत हो गई और दूसरा जेल में है। ऐसे में माता-पिता को गहरा सदमा पहुंचा है।
