-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Boycott Jio Demand For Mahadevi Elephant 19 Tigers Of Vidarbha Vantara
JIO का बहिष्कार, महादेवी हथिनी की मांग, वनतारा में विदर्भ के 19 बाघों की ‘दहाड़’
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: महादेवी हथिनी को वापस लाने के लिए कोल्हापुर में जियो का बहिष्कार कर आंदोलन किया जा रहा है। बात करें विदर्भ की तो विदर्भ से भी करीब 19 टाइगर वनतारा भेजे गए है।

महादेवी हथिनी और विदर्भ के टाइगर (AI Generated Photo)
Nagpur News: कोल्हापुर के नंदिनी मठ की महादेवी हथिनी को वापस लाने के लिए लोगों ने आंदोलन का रुख अपना लिया है। इसके लिए जियो का बहिष्कार भी किया जा रहा है। वनतारा में इलाज के लिए हथिनी को भेजा गया था जिसे अब वापस मांगा जा रहा है। मजेदार बात यह कि इलाज के नाम पर नागपुर से 19 टाइगर वनतारा भेजे गये लेकिन इसकी भनक काफी कम लोगों को लगी। अब सवाल यह उठता है कि रेस्क्यू सेंटर में ठीक होने के बाद इनकी वापसी के लिए कोई मांग करेगा।
बात जब अंबानी परिवार की आती है तो हर कुछ बड़ा ही होता है। वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में ही अंबानी पुत्र अनंत ने एक बड़ा कदम उठाया है। विश्व भर के दुर्लभ प्राणियों को यहां पर इलाज के लिए लाया गया है। अब यह बात सामने आ रही है कि वनतारा के लिए केंद्र सरकार की पहल पर19 टाइगर भेजे गए हैं। किसी भी जू या वन जीव संरक्षण में इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर टाइगरों को नहीं भेजा गया।
वनतारा में 19 टाइगर
वनतारा में विदर्भ के 19 टाइगर्स की दहाड़ सुनाई पड़ रही है। विदर्भ भर में घायल होने वाले टाइगरों को गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में इलाज के लिए लाया जाता है। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि टाइगरों को रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में देश भर के जू संचालक केंद्र सरकार के जरिए जानवरों की अदला- बदली करने का निर्णय लेते हैं। केंद्रीय मंजूरी मिलने के बाद जानवरों की अदला-बदली आम बात होती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
मजबूरी में दी मंजूरी
गोरेवाड़ा में भी यही नीति अपनाई जाती है लेकिन वनतारा में 19 टाइगरों भेजने के दौरान अदला-बदली नीति नहीं अपनाई गई। इतना ही नहीं, जीव संरक्षण कानून के तहत इतने बड़े निर्णय को मंजूरी दे दी गई। हर कुछ मंजूरियों के बाद हुआ है। बावजूद इसके वन्यजीव प्राणी के जानकार बताते हैं कि ऐसा होना केवल ‘अंबानी’ प्रभाव को ही दिखाता है।
2-4 टाइगरों को भेजना आम बात
वन्यजीव प्राणी के जानकारों का कहना है कि जब भी टाइगरों की मांग होती है तो 2-4 टाइगर बहुत हो जाते हैं क्योंकि टाइगर को पालना भी आसान नहीं होता है। एक टाइगर को खिलाने का खर्च काफी अधिक आता है। महीने में एक टाइगर पर 1 लाख रुपये खर्च किया जाता है। आम जू वालों के वश में यह नहीं होता। इसलिए कभी भी 4 टाइगरों के ऊपर टाइगरों को नहीं भेजा गया।
यह भी पढ़ें – ‘उड़ता नागपुर’ बना CM का एरिया, ‘राजस्व’ के चक्कर में आंख में बांध ली ‘पट्टी’
वनतारा के लिए मेहरबान
विदर्भ टाइगर प्रेमियों का कहना है कि यह सही है कि कई बार रेस्क्यू सेंटर में टाइगरों की संख्या अत्यधिक हो जाती है। इन्हें रखना बड़ी चुनौती है। देश के कई जू वाले भी कतार में खड़े हैं जिन्हें टाइगर चाहिए। उन्हें टाइगर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं जबकि वनतारा के लिए 2023 के आखिरी में 4 और 2024 में एक साथ 15 टाइगरों को भेज दिया गया। 15 टाइगर एक ही स्थान पर भेजना ‘वनतारा’ की ताकत को बयां करता है।
सभी टाइगर ‘बुलंद’
जानकारों की मानें तो टाइगर भेजने के बाद कुछ अधिकारियों को वनतारा भेजा गया था ताकि टाइगरों की स्थिति का जायजा लिया जा सके। अधिकारियों ने पाया कि सभी टाइगर बेहतर माहौल में हैं और उनका उपचार भी बेहतर तरीके से हो रहा है।
Boycott jio demand for mahadevi elephant 19 tigers of vidarbha vantara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













