बाघ देखने वालों की संख्या घटी, ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से आए सामने चौंकाने वाले आंकड़े

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व पिछले कुछ वर्षों में बाघों की संख्या में वृद्धि के कारण विश्व स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। इसके विपरीत इस वित्तीय वर्ष में यहां पर्यटकों की संख्या घटी है।
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में इस वर्ष पर्यटक घटे, राजस्व में डेढ़ गुना वृद्धि
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ को देखने पहुंचे पर्यटक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चंद्रपुर: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व पिछले कुछ वर्षों में बाघों की संख्या में वृद्धि के कारण विश्व स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय और विदेशी पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यहां आते हैं, जिससे ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व एक बार फिर बाघ पर्यटन के लिए शीर्ष स्थान बन गया है। हाल ही में हुई पशु गणना में रिजर्व में 63 बाघ पाए जाने से पर्यटकों में बाघ को देखने की उम्मीदें फिर से जगी हैं।

ताडोबा में पर्यटकों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम हुई है, लेकिन राजस्व में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4 लाख 5 हजार पर्यटक आए थे। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3 लाख 67 हजार पर्यटक ही आए।

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व सबसे बेहतरीन परियोजनाओं में से एक है। ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण स्थान है। नतीजतन, इस टाइगर रिजर्व को देखने आने वाले बाघ प्रेमियों की संख्या बड़ी है।

पिछलों वर्षाें में कितने पर्यटक आए?

पिछले वित्तीय वर्ष में, बफर और कोर क्षेत्रों को मिलाकर 3 लाख 67 हजार 4 पर्यटकों ने ताडोबा का दौरा किया। इसमें कोर जोन में 1 लाख 16 हजार 350 पर्यटक और बफर जोन में 2 लाख 50 हजार 654 पर्यटक शामिल हैं।

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में इस वर्ष पर्यटक घटे, राजस्व में डेढ़ गुना वृद्धि
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (सोर्स: सोशल मीडिया)

खास बात यह है कि 2023-24 में इसी परियोजना को देखने 4 लाख 5 हजार 888 पर्यटक आए थे। उस समय, यह अब तक का सबसे अधिक पर्यटन संख्या थी। इस वर्ष परियोजना को सर्वाधिक 14 करोड़ 20 लाख 33 हजार 913 रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ। लेकिन इस वर्ष 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक परियोजना को सर्वाधिक 36 करोड़ 72 लाख 8 हजार 780 रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है। सितंबर 2023 से मार्च 2025 की अवधि में कोर एरिया में 11 हजार 874 तथा बफर एरिया में 11 हजार 228 विदेशी पर्यटकों के आने की बात सामने आई है।

किस वर्ष कितने पर्यटक?

वित्तीय वर्ष पर्यटन संख्या
2021-22 1,97,584
2022-23 3,19,668
2023-24 4,05,888
2024-25 3,67,004

पर्यटन दिन पर यात्रा का करें आयोजन

इस बीच मार्च से लेकर मानसून के आगमन तक इन गर्मियों की छुट्टियों के दौरान परियोजना में पर्यटकों की हमेशा भीड़ रहती है। आप भी दोस्तों या परिवार के साथ इस खूबसूरत जगह की यात्रा की योजना बनाकर जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। किसी पार्क या सुंदर जगह पर टहलने जाएं और प्रकृति का आनंद लें। घर से नाश्ता, पसंदीदा खाना या स्नैक्स लाएं और साथ में खाए। आउटडोर गेम खेलें, बातें करें और साथ में समय बिताएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com