कहीं मुंह नहीं दिखा पाएंगे…उद्धव-राज की जोड़ी पर परिणय फुके ने दी चेतावनी! बोले- इसलिए आए साथ
BMC Election Thackeray Alliance: बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना (UBT)-मनसे गठबंधन पर भाजपा नेता परिणय फुके ने तीखा हमला बोला। महाराष्ट्र की सियासत गरमाई।
- Written By: प्रिया जैस
परिणय फुके (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BMC Elections: बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना (यूबीटी)-एमएनएस के गठबंधन पर भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा कि इन दोनों का गठबंधन डर के कारण हुआ है।
नागपुर में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि जिस प्रकार से नगर पंचायत के चुनाव में महायुति को यश मिला है, उससे दोनों भाई घबरा गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि बीएमसी चुनाव में जीरो पर आउट न हो जाएं, इसीलिए दोनों भाई डर के कारण एक साथ आकर बीएमसी में कुछ सीटें लेना चाहते हैं। कुछ सीटों पर दोनों की पार्टी तैयारी भी कर रही है।
इस कारण आए दोनों साथ
भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा कि दोनों भाई केवल स्वार्थ के लिए साथ आए हैं। जनता के सरोकार से उन्हें कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह औरंगजेब की कब्र क्या, संभाजी नगर में मामू की पार्टी में भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव में जिस प्रकार जनता ने दोनों भाइयों को धूल चटाई है, जिस प्रकार विधानसभा में धूल चटाई है, इसी डर के कारण आज दोनों साथ आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
उन्होंने दावा किया है कि बीएमसी चुनाव में सात से आठ पार्टियां लड़ेंगी। सातवें और आठवें स्थान पर इन दोनों भाइयों की पार्टी रहने वाली है। राज ठाकरे के भाषण को लेकर भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा कि एक बार बीएमसी चुनाव संपन्न हो जाने दीजिए, इसके बाद राज ठाकरे भाषण देने लायक भी नहीं रहेंगे। 16 जनवरी को परिणाम आने के बाद मुंह नहीं दिखा पाएंगे।
यह भी पढ़ें – जब तक मैं BJP के साथ हूं…ठाकरे बंधु की युति पर अठावले का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर
कांग्रेस भी खत्म हो रही है
कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का पिछले 10 सालों में जिस प्रकार से पतन हो रहा है, कांग्रेस खत्म होती जा रही है। दोनों भाइयों ने गठबंधन कर कांग्रेस को भी घर का रास्ता दिखा दिया है।
वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर भाजपा नेता ने कहा कि कल तक वंचित अघाड़ी को भाजपा की बी टीम कहा जाता था और आज वही कांग्रेस उसी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में जा रही है। कांग्रेस बताए कौन किसकी बी टीम है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
