Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: बीच सड़क पर प्यार का खून, इश्क में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट

उपराजधानी में एक बार फिर रिश्तों की आड़ में हत्या का मामला सामने आया है। पांचपावली थाना क्षेत्र में अनैतिक संबंधों के चलते 32 वर्षीय युवक की दो हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 22, 2025 | 09:56 AM

विवाहित प्रेमिका के पति की बीच सड़क पर निर्मम हत्या। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: उपराजधानी में एक बार फिर रिश्तों की आड़ में हत्या का मामला सामने आया है। पांचपावली थाना क्षेत्र में अनैतिक संबंधों के चलते 32 वर्षीय युवक की दो हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर 15 से 20 बार चाकू से वार किए और घटनास्थल से फरार हो गए। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम शेरा सूर्यप्रकाश मलिक (32, ठक्करग्राम, पांचपावली) है। मृतक नागपुर महानगरपालिका में स्वच्छता कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।

इस मामले में पुलिस ने गीतेश उर्फ रजत उके (33) और भोजराज मोरेश्वर कुंभारे (32) को गिरफ्तार किया है। मृतक शेरा की पत्नी ‘माही’ (परिवर्तित नाम) को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। रजत नामक युवक, जो एक वाटर प्युरिफायर टेक्नीशियन है, ने उसकी रील्स पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया। दोनों में बातें होने लगीं और यह सोशल मीडिया दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। रजत भी विवाहित है और उसकी 6 साल की एक बेटी है। बावजूद इसके, दोनों के बीच 2 वर्षों से अफेयर चल रहा था। शेरा के बाहर रहने पर रजत अक्सर माही के घर आता-जाता था।

2 साल से चल रहे थे अवैध संबंध

स्थानीय निवासियों ने रजत की आवाजाही पर पहले ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में लोगों की बातें शेरा तक पहुंचीं। शेरा ने पत्नी पर पाबंदियां लगाईं और शराब के नशे में उससे मारपीट करने लगा। माही यह बात रजत से साझा करती थी, जिससे रजत के भीतर गुस्सा भरता गया।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हत्या की रची गई साजिश

20 अप्रैल की रात शेरा अपनी सास को दवा देकर लौट रहा था, तभी रजत और भोजराज ने उसे रास्ते में घेर लिया। दोनों ने मिलकर शेरा पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए। शेरा वहीं जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। स्थानीय लोगों ने शेरा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की तत्परता में गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचपावली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस वीभत्स हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ यह रिश्ता अंत में एक निर्दोष की जान ले बैठा।

Blood of love married girlfriend husband brutally murdered in middle of road

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 09:56 AM

Topics:  

  • love triangle
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police
  • Youth Murdered

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Nikay Chunav: नागपुर चुनाव में सीट बंटवारे पर मंथन, कांग्रेस को एबी फॉर्म की चुनौती

2

NMC Election 2026: मनपा चुनाव में पार्टियों ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, दिग्गजों का कटा पत्ता

3

जिप स्कूलों में सीसीटीवी का रास्ता साफ, डीपीसी से मंजूर हुई निधि, अगले सत्र तक पुख्ता होगी सुरक्षा

4

Nagpur: नए महापौर को ‘सौगात’ देने की तैयारी, नए टाउन हॉल का निर्माण लगभग पुरा,बुनियाद दिख रही शानदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.