बंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर नागपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का विजयोत्सव; विपक्ष पर साधा निशाना
Nagpur Political Celebration: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद नागपुर के सतरंजीपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ जोरदार जश्न मनाया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर भाजपा कार्यकर्ता जश्न,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Election Result BJP Political Celebration: पश्चिम बंगाल के साथ ही असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में सतरंजीपुरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, डोल ताशों की धुन और पटाखों की आतिशबाजी के बीच महिलाओं ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर विजयोत्सव मनाया, नागरिक भी बड़ी संख्या में इस उत्सव में शामिल हुए।
खोपड़े ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कांग्रेस के चुनावी इतिहास काला अध्याय साबित हुआ जहां भाजपा ने ‘डबल सेंचुरी’ लगाई वही कांग्रेस ‘जीरो’ पर आउट हो गई। ममता की तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने सिरे से नकार दिया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ बंगाल में विकास के माध्यम से ऐतिहासिक परिवर्तन निक्षित है। कांग्रेस अपने झूठे वादों और परिवारवाद के चलते धीरे-धीरे देश में सिमटने की और बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों से पश्चिम बंगाल घुसपैठ के चलते खून के आंसू री रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
ऐसे बंगाल को जालिम सरकार से मुक्ति दिलाते हुए खुशहाल करने का काम अब मोदी सरकार के नेतृत्व में भाजपा के जिम्मे है। पश्चिम बंगाल की बंपर जीत, असम की हैट्रिक, पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत के लिये वहां के नागरिकों के साथ ही कड़ी मेहनत करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों की जीत : बावनकुले
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों का वास्तविक रूप आज पश्चिम बंगाल में मिली अभूतपूर्व जीत के माध्यम से दिखाई दे रहा है। प्रखर राष्ट्रवाद और हिंदूत्व की विचारधारा पर आधारित इस विजय से राज्य में परिवर्तन की नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हो वा राष्ट्रवाद का मुद्दा, डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शिता के कारण आज देश और पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 के विकसित भारत का सपना सहमने रखते हुए देश को दिशा दी है और उसी मार्ग को पश्चिम बंगाल की जनता ने समर्थन दिया है। भयमुक्त और सुरक्षित पश्चिम बंगाल के नारे को जनता ने स्वीकार करते हुए बदलाव का साथ दिया।
बंगाल ने कर दिया ममता को कंगाल : कुकरेजा
भाजपा नगरसेवक विक्की कुकरेजा ने कहा। देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक मंच पर सर्वमान्य नेता के रूप में प्रतिष्ठित कर दिया। जनता ने ममता बनर्जी को राजनीतिक दृष्टि से कंगाल बना दिया। टीएमसी के अहंकार का अंत निश्चित था। बंगाल की जनता कुशासनन्, भ्रष्टाचार, तानाशाही, शोषण, हिन्दुत्व का घोर अपमान, सरकार की शह पर कराई गई विदेशियों की घुसपैठ से चरम सीमा तक तंग आ चुकी थी।
असम के युवा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम के पद पर पिछले कार्यकाल से ही अपनी कल्याणकारी छवि गढ़ी है जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिला। पुडुचेरी में भी बीजेपी की स्थिति मजबूत रहीं। केरलम में जैसा कि अपेक्षित था। भाजपा ने उपस्थिति ती दर्ज कराई। तमिलनाडु में भले ही भाजपा की विशेष सफलता नहीं मिल पाई, मतदाताओं ने दिल में स्थान अवश्य दिया।
ऐतिहासिक विजय का जश्न : फुके
चुनावों में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता पर विधायक परिणय फुके ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास की बड़ी मुहर बताया, उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता द्वारा एक बार फिर लगाई गई मुहर है।
यह भी पढ़ें:-Nagpur Mahal Town Hall Project में तेजी, नगर भवन निर्माण की समीक्षा; 8 दिन में लागत विवरण देने के निर्देश
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मजबूत संगठन क्षमता और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन के कारण ही यह ऐतिहासिक विजय संभव हो पाई है।
पश्चिम बंगाल में जनता ने अराजकता, भ्रष्टाचार और हिंसा को नकारते हुए विकास का रास्ता चुना है। असम में भी भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है। केरल में पाटी ने शुरुआत की है और आने वाले समय में सता तक पहुंचेगी।
