Samruddhi Expressway: जून से शुरू होगा भंडारा-गड़चिरोली महामार्ग का काम; ‘स्टील सिटी’ को मिलेगी नई रफ्तार!
Samruddhi Expressway Gadchiroli Extension: भंडारा-गड़चिरोली समृद्धि महामार्ग का काम जून से शुरू। ₹10,500 करोड़ की लागत से बनेगा 94 किमी लंबा मार्ग। दिसंबर 2028 तक पूरा होगा 'स्टील सिटी' का सपना।
- Written By: प्रिया जैस
समृद्धि एक्सप्रेसवे विस्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Bhandara Gadchiroli Highway: गड़चिरोलीं में आ रहे निवेश को देखते हुए इसे रेल-महामार्ग से जोड़ने का प्रयास काफी तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस दिशा में जोरदार प्रयास कर रहे हैं। समृद्धि का विस्तार 2 क्षेत्रों में किया जा रहा है। पहला गड़चिरोली और दूसरा गोंदिया को जोड़ा जा रहा है। भंडारा से गड़चिरोली मार्ग का कार्य जून से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि भू-संपादन का कार्य अंतिम चरण में है। एक बार हाथ में जमीन आ जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है और कुछ टेंडर निकाले जाने बाकी हैं।
दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ ने कहा कि एक बार निर्माण कार्य शुरू हो जाता है तो ढाई वर्ष के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग को दिसंबर 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
नागपुर HC की सख्त टिप्पणी: अंतरिम राहत मिलने के बाद लापरवाही मंजूर नहीं; याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
स्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
प्रोजेक्ट पर लगभग 10,500 करोड़ रुपये की खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के लिए करीब 1,000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भंडारा-गड़चिरोली राजमार्ग की कुल लंबाई 94.241 किलोमीटर होगी। इसे 2 मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है।
पहला चरण : नागपुर-गोंदिया राजमार्ग पर सावरखेड़ा इंटरचेंज से कोकणागढ़ तक (24 किमी)।
दूसरा चरण : बोरगांव इंटरचेंज से रणमोचन तक (69 किमी)।
स्टील सिटी के रूप में विकास : गड़चिरोली को ‘स्टील सिटी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां लाखों करोड़ का निवेश और खनिज आधारित प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। नागपुर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक पार्क को इस राजमार्ग से सीधा लाभ मिलेगा जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें – अमृता फडणवीस ने बैंक से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह, नवभारत को बताया अपना फ्यूचर प्लान
प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत (एक नजर में)
मद और अनुमानित लागत
सड़क निर्माण – ₹ 6,700 करोड़
भू-संपादन (जमीन अधिग्रहण) – ₹ 931 करोड़
कुल प्रोजेक्ट (अन्य सुविधाओं सहित) – लगभग ₹ 10,500 करोड़
