आधी रात को मुरुम उत्खनन पर मचा बवाल, विधायक मसराम ने मजदूर का पैर तोड़ा? देसाईगंज में मामला दर्ज
MLA Ramdas Masram FIR: गड़चिरोली जिले में कांग्रेस विधायक रामदास मसराम समेत 6 पर मारपीट का मामला दर्ज। रेलवे कार्य के लिए मुरुम उत्खनन के दौरान मजदूर को पीटने का आरोप। पैर हुआ फ्रैक्चर।
- Written By: प्रिया जैस
गड़चिरोली न्यूज
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली जिले में देसाईगंज तहसील के कोंढाला परिसर में रेलवे के कार्य के लिए शुरू मुरुम उत्खनन पर 17 फरवरी की रात के दौरान मारपीट हुई। इस मामले में एक मजदूर से मारपीट करने के आरोप पर कांग्रेस के विधायक रामदास मसराम समेत 6 लोगों के खिलाफ देसाईगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
घटना में निमगांव निवासी कुणाल विकास राजगडे (24) मजदूर घायल हुआ है। उसका बायां पैर फ्रैक्चर हुआ है। उसका जिला अस्पताल में उपचार शुरू है। जानकारी के अनुसार कोंढाला में रेलवे का कार्य युद्धस्तर पर शुरू है। मंगलवार को देर रात के दौरान मुरुम का उत्खनन शुरू रहते समय विधायक मसराम अपने 5 सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वहां मुरुम उत्खनन कैसे शुरू है, ऐसी पूछताछ करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित मजदूरों से बाचाबाची की। इस दौरान कुणाल राजगडे ने तहसील कार्यालय की अनुमति होने की बात कहते हुए इस संदर्भ ठेकेदार से पूछताछ करने का मशवरा दिया। लेकिन इससे विवाद बढ़ने से उपस्थित भीड़ ने कुणाल की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप शिकायत में किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर फिसलन बनी मुसीबत, स्कूली बच्चे रोज हो रहे घायल
वनाधिकार धारकों के 7/12 अभिलेख दर्ज करने पर विधायक धर्मराव आत्राम ने ली समीक्षा बैठक
पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने इस मामले में विधायक रामदास मसराम, सेवानिवृत्त शिक्षक धनपाल मिसार, अमोर मिसार, सागर वाढई, ज्ञानदेव पिलारे तथा चालक विजय भुरले पर देसाईगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें – राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी कोटे से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे!
तंबाकू समेत 3.70 लाख का माल जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
आरमोरी तहसील में चौपहिया वाहन की सहायता से प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही आरमोरी पुलिस ने जाल बिछाकर वाहन समेत 3 लाख 70 हजार 410 रुपयों का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई चांभार्डा मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग की पर की गई। इस मामले में पुलिस ने गड़चिरोली तहसील के मौशीखांब निवासी अखिल अशोक नार्लावार (36) को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, चौपहिया वाहन की सहायता से सुगंधित तंबाकू की तस्करी होने की जानकारी आरमोरी पुलिस को मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने चाभांर्डा मार्ग पर जाल बिछाया। इसी बीच एम. एच. 33 जी-2284 क्रमांक की वाहन संदेहास्पद स्थिति में आते हुए दिखाई दी।
पुलिस ने उक्त वाहन को रोककर जांच करने पर वाहन में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू दिखाई दिया। जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लाख 5 हजार रुपये का वाहन और 20 हजार 410 रुपये का सुगंधित तंबाकू सहित कुल 3 लाख 70 हजार 410 रुपयों का माल जब्त किया है। वहीं इस मामले में अखिल अशोक नार्लावार (36) को गिरफ्तार किया है।
